- आईपीएल 2021 के पांचवें मैच में केकेआर और मुंबई एक दूसरे के सामने
- मुंबई इंडियंस का पलड़़ा हमेशा रहा है भारी
- मुंबई XI में क्विंटन डीकॉक की हो सकती है वापसी
MI vs KKR: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Kinght Riders) के बीच चेन्नई में होगा. मुंबई को पहले मैच में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं केकेआर (KKR) अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराने में सफल रही थी. केकेआर अपने इसी फॉर्म को आजके मैच में बरकरार रखना चाहेगा तो वहीं दूसरी ओर मुंबई टूर्नामेंट में पहली जीत की तालाश में होगी. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई अपने पहले मैच में की गई गलतियों को सुधारकर इस मैच में उतरेगी. केकेआर पिछले 2 सीजन से प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं. मुंबई ने लगातार 2 सीजन में खिताब जीतने का कमाल किया था. इस बार मुंबई खिताब जीतकर लगातार तीसरी बार रिकॉर्ड कारनामा करने की कोशिश करेगी. केकेआर की टीम आजके मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने के मुड में नहीं होगी. पिछले मैच में भले ही रसेल कोई खास नहीं कर पाए थे लेकिन उनसे उम्मीद हर मैच में होती है. दिनेश कार्तिक पर से कप्तानी का बोझ निकल गया है. जिसके कारण वो खुलकर अब खेल रहे हैं. पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ कार्तिक का बेखौफ अंदाज देखने को मिली था. कार्तिक ने केवल 9 गेंद पर 22 रन बना दिए थे. नीतिश राणा और राहुल त्रिपाठी ने जबरदस्त अर्धशतक जमाया था. गेंदबाजों ने भी हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी. प्रसिद्ध कृष्मा, पैट कमिंस सभी ने अच्छी गेंदबाजी की, वरूण चक्रवर्ती और शाकिब ने भी गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर प्रभाव डाला था. ऐसे में केकेआऱ आजके मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव के बारे में नहीं सोचेगा.
PBKS vs RR: संजू सैमसन का तूफानी शतक, IPL में ऐसा अनोखा कमाल करने वाले इकलौते कप्तान बने
मुंबई इंडियंस में स्टार की होगी वापसी
पहले मैच में हार के बाद मुंबई इंडियंस केकेआर (MI vs KKR) के खिलाफ मैच में एक बदलाव कर सकता है. स्टार विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (Quinton de kock) का क्वारंटीन पूरा हो चुका है और वो टीम के साथ जुड़ गए हैं. ऐसे में केकेआर के खिलाफ मुंबई प्लेइंग इलेवन में क्विंटन डी कॉक को मौका मिल सकता है. यदि डी कॉक टीम में आए तो किसी एक विदेशी खिलाड़ी को बाहर बैठना होगा. पीयूष चावला को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.यह देखना दिलचस्प होने वाला है. मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन केकेआर के खिलाफ क्या होगी.
दोनों टीमों का रिकॉर्ड
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच 27 मैच हुए हैं जिसमें मुंबई को 21 मैच में जीत और केकेआर को 6 मैच में जीत मिली है. मुंबई हमेशा से केकेआऱ के खिलाफ बेहतरीन रहा है. पिछले 5 मैच में 4 में मुंबई को जीत और 1 में केकेआऱ को जीत मिली है., 2020 में खेले गए दोनों मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिली थी.
IPL 2021: दीपक हुड्डा ने जमाया तूफानी अर्धशतक तो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए क्रुणाल पंड्या
संभावित प्लेइंग- XI
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), क्रिस लिन/ क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसन, पीयूष चावला, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह
कोलकाता नाइट राइडर्स : नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, ऑयन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती/ सुनील नरेन
लाइव टेलीकास्ट
मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर होगा. मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे से ही होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं