छठ महापर्व के दूसरे दिन भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने NDTV से खास बातचीत में अपनी छठ पूजा की आस्था और अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से लगातार छठ व्रत कर रही हैं और इस वर्ष उनका तीसरा छठ है. अक्षरा सिंह ने कहा कि छठ महापर्व उनके लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि गहरी श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है. उन्होंने अपनी भक्ति को संगीत के माध्यम से भी अभिव्यक्त किया है और छठ पर आधारित गीतों में अपनी भावनाएं पिरोई हैं. बातचीत के दौरान उन्होंने अपने छठ पर्व से जुड़े अनुभवों और तैयारियों की भी झलक दिखाई.