Indian Cricket team Schedule 2022: साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्मेंस किया, भारत ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज जीतने का कमाल कर दिखाया, लगातार दूसरी बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर जाकर टेस्ट सीरीज जीतने का अनोखा कारनामा किया तो वहीं साल के अंत में सेंचुरियन टेस्ट को जीतकर भारत ने इतिहास रचा. साउथ अफ्रीका में भारत की यह चौथे टेस्ट जीत रही. अब भारतीय टीम 2022 में अपने शेड्यूल का ऐलान साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 जनवरी को दूसरा टेस्ट मैच खेलकर करेगी, यह टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा. 2021 की तरह ही यह साल भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए काफी रहने वाला है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2022 में टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा, जिसे भारतीय टीम जीतकर 2021 के में किए गए अपने खराब परफॉर्मेंस को भूलाना चाहेगी. इसके अलावा 2022 में आईपीएल का भी मजा बढ़ने वाला है. ऐसे में जानते हैं 2022 में भारतीय टीम किन-किन टीमों के खिलाफ मैच और सीरीज खेलने वाली है.
रणवीर सिंह के साथ मिलकर रवि शास्त्री ने मचाया धमाल, दोनों के डांस का वायरल हुआ Video
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2021-22 शेड्यूल
3 जनवरी-7th: दूसरा टेस्ट, जोहान्सबर्ग
11 जनवरी से 15 जनवरी: तीसरा टेस्ट, केप टाउन
वनडे सीरीज
19 जनवरी: पहला वनडे, पार्ली
21 जनवरी: दूसरा वनडे, पार्ली
23 जनवरी: तीसरा वनडे, केप टाउन
वेस्टइंडीज की टीम भारत आएगी और 3 टी-20 और 3 वनडे मैच खेलेगी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज 2022
6 फरवरी: पहला वनडे, अहमदाबाद
9 फरवरी: दूसरा वनडे, जयपुर
12 फरवरी: तीसरा वनडे, कोलकाता
टी-20 सीरीज
15 फरवरी: पहला टी20 मैच, कटक
18 फरवरी: दूसरा टी20, विशाखापत्तनम
20 फरवरी: तीसरा टी20,तिरुवनंतपुरम
श्रीलंका की टीम भारत आएगी, 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज
25 फरवरी से 1 मार्च: पहला टेस्ट, बेंगलुरु
मार्च 5-9th: दूसरा टेस्ट, मोहाली
टी-20 सीरीज
13 मार्च: पहला टी20 मैच, मोहाली
15 मार्च: दूसरा टी20, धर्मशाला
18 मार्च: तीसरा टी20, लखनऊ
मार्च में आईपीएल होने की उम्मीद
5 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी साउथ अफ्रीकी टीम
9 जून: पहला टी20 मैच, चेन्नई
12 जून: दूसरा टी20 मैच, बेंगलुरु
14 जून: तीसरा टी20, नागपुर
17 जून: चौथा टी20 मैच, राजकोट
19 जून: 5वां टी20, दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इंग्लैंड के लिए उड़ान भरेगी और पुनर्निर्धारित 5वां टेस्ट खेलेगी. टेस्ट मैच के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की T20I सीरीज भी खेलेगी.
भारत बनाम इंग्लैंड 2022
1 जुलाई-5वीं: 5वां टेस्ट, बर्मिंघम
7 जुलाई: पहला टी20, साउथेम्प्टन
9 जुलाई: दूसरा टी20 मैच, बर्मिंघम
10 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
12 जुलाई: पहला वनडे, लंदन
14 जुलाई: दूसरा वनडे, लंदन
17 जुलाई: तीसरा वनडे, मैनचेस्टर
IND vs SA : साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल बने कप्तान
फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के बाद टी20 वर्ल्ड कप होने की उम्मीद है जो ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा. हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप का आय़ोजन नवंबर में होने की उम्मीद है, जिसके कारण अगस्त और अक्टूबर के बीच बीसीसीआई किसी और टीमों के साथ शेड़्यूल निर्धारित कर सकता. जिसकी जानकारी संभवत: बाद में ऑफिशयली दी जा सकती है.
अच्छा रहा भारत के लिए साल, टेस्ट में दो बड़े किले फतह.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं