भारत के साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे पर वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. टेस्ट सीरीज के बाद भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों का आयोजन होना है. सेलेक्शन कमेटी के प्रमुख चेतन शर्मा (Chetan sharma) ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया का ऐलान किया है. इस सेलेक्शन में सभी की नजरें टीम इंडिया के नए सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा पर टिकीं थी. वे इस समय बैंगलोर में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में अपनी चोट से उभर रहे थे. जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान बनाया गया है.
18 सदस्यों की टीम घोषित की गई है.
आपको बता दें वैसे तय समय के अनुसार ये सेलेक्शन पहले टेस्ट के ठीक बाद हो जाना था लेकिन क्योंकि रोहित शर्मा का फिटनेस टेस्ट अभी बाकि था तो इसके लिए चयनकर्ताओं ने पूरा समय लिया है. दरअसल, भारतीय टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका को उसी के घर में सेंचुरियन टेस्ट में 113 रनों से हराया है. साथ ही 3 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 19 जनवरी से 3 वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी. पहला वनडे 19 जनवरी को दूसरा 21 और फिर दौरे का आखिरी मैच 23 जनवरी को केपटाउन में खेला जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वनडे सीरीज के लिए टीम- केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, पंत, इशान किशन, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज.
हिमाचल ने पहली बार जीती विजय हजारे ट्रॉफी, जानिए विजय हजारे ट्रॉफी का इतिहास
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं