- नए साल के मौके पर रवि शासत्री ने शेयर किया वीडियो
- रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त डांस करते दिखे
- सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो
Happy New Year: नए साल के मौके (Happy New Year 2022) पर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शास्त्री बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में शास्त्री अपने अंदाज में ठुमके लगा रहे हैं. वीडियो को शेयर कर शास्त्री ने कैप्शन में लिखा है, हैप्पी न्यू ईय़र, '2022 में कुछ ऐसे आना पसंद है... डांस टिप्स के लिए धन्यवाद @रणवीर . 2022 आप में से प्रत्येक के लिए एक अद्भुत, स्वस्थ और प्रेरक वर्ष हो.'
#HappyNewYear!
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) January 1, 2022
Getting into 2022 be like…thanks for the dance tips @RanveerOfficial. May 2022 be a wonderful, healthy, and inspiring year for each of you ???????? pic.twitter.com/EvyTa7Ev4V
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Happy New Year 2022: भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ऐसे मनाया जश्न, देखें Photos
बता दें कि जो वीडियो शास्त्री ने शेयर की है वो फिल्म 83 के प्रीमियर नाइट की है जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं. बता दें कि 24 दिसंबर को 1983 विश्व कप की विजय गाथा पर बनी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के रिलीज होने से पहले लेब्स और मीडिया के लिए इसकी स्क्रिनिंग रखी गई, जिसमें 1983 विश्व कप में शामिल सभी खिलाड़ियों को बुलाया गया था. उसी प्रीमियर नाइट में रवि शास्त्री भी गए थे.
बता दें कि 2021 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शास्त्री का कार्यकाल भारतीय कोच के रूप में खत्म हुआ. कोच के तौर पर शास्त्री ने काफी बेहतरीन काम किया. वहीं, शास्त्री ने हाल ही में टीम चयन को लेकर एक खास बयान दिया जिसने खूब सुर्खियां बटोरी. शास्त्री ने कहा कि, कोच और कप्तान की राष्ट्रीय टीम के चयन में भूमिका होनी चाहिये. कप्तान चयन समिति की बैठक में अपनी राय रख सकता है लेकिन फैसले पांच सदस्यीय चयन समिति ही लेती है जबकि कोच की इसमें कोई भूमिका नहीं होती.
शास्त्री ने ‘स्टार स्पोटर्स ' से कहा ,‘‘ यह बहुत जरूरी है कि कप्तान और कोच की टीम चयन में भूमिका रहे. खासकर अगर कोच काफी अनुभवी हो जैसा कि मैं था और अब राहुल ( द्रविड़) है.''
आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में मुख्य कोच चयन समिति का हिस्सा होता है. शास्त्री ने कहा कि कप्तान को चयनकर्ताओं की सोच का पता होना चाहिये. उन्होंने कहा ,‘‘ इसके लिये बैठक होनी चाहिये.फोन पर या अन्यत्र नहीं ताकि कप्तान को चयनकर्ताओं की सोच का पता चल सके.कप्तान को बैठक में होना चाहिये.' (इनपुट भाषा के साथ)
अच्छा रहा भारत के लिए साल, टेस्ट में दो बड़े किले फतह.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं