India women vs Bangladesh women: भारतीय महिला टीम के लिए आज (26 जुलाई) का दिन काफी अहम है. क्योंकि महिला एशिया कप 2024 का पहला 'सेमी फाइनल' आज भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच दांबुला में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी वह 28 जुलाई को श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबले में जितने वाली टीम से फाइनल मैच खेलेगी. अहम मुकाबलों से पूर्व बात करें दोनों टीमों के सफर के बारे में तो वो अबतक कुछ इस प्रकार रहा है-
1- महिला एशिया कप 2024 के लिए 2 ग्रुप बनाए गए थे. ग्रुप 'ए' में भारतीय महिला टीम, जबकि ग्रुप 'बी' में बांग्लादेश की महिला टीम स्थित थी.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
2- ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम अपने तीनों मुकाबलों में जीत हासिल करने हुए अंकतालिका में टॉप पर काबिज रही. वहीं बांग्लादेशी महिला टीम को 2 मुकाबलों में जीत, जबकि 1 मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा. नतीजन 'ग्रुप बी' में वह दूसरे स्थान पर काबिज रही.
3- आईसीसी के नियम मुताबिक 'सेमी फाइनल' का मुकाबला ग्रुप 'ए' में टॉप पर रहने वाली टीम 'ग्रुप बी' के दूसरे नंबर की टीम से, जबकि 'ग्रुप बी' में टॉप पर रहने वाली टीम ग्रुप 'ए' के दूसरे नंबर की टीम से खेलेगी. यही वजह है कि 'सेमी फाइनल' मुकाबले में आज भारत की भिड़ंत बांग्लादेशी महिला टीम के साथ है.
4- ग्रुप स्टेज में भारतीय महिला टीम पाकिस्तान, नेपाल और यूएई को मात देते हुए 'सेमी फाइनल में पहुंची है. वहीं बांग्लादेशी महिला टीम थाईलैंड और मलेशिया के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब रही, जबकि श्रीलंका के खिलाफ उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा.
5- आज के मुकाबले में जिस भी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ेगा. उसका महिला एशिया कप 2024 से सफर समाप्त हो जाएगा. इसलिए आज का मुकाबला भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए 'करो या मरो है'.
6- महिला एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम की अगुवाई मध्यक्रम की अनुभवी बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि विपक्षी टीम की कमान निगार सुल्ताना के हाथों में है.
7- भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के बीच अबतक कुल 22 टी20 मुकाबले खेले गए हैं. इस बीच टीम इंडिया को 19 मुकाबलों, जबकि बांग्लादेशी महिला टीम को 3 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है.
8- जारी सीजन महिला एशिया कप का 9वां संस्करण है. इससे पहले टूर्नामेंट के 8 संस्करण बीत चुके हैं. इस दौरान 7 बार भारतीय टीम को सफलता हाथ लगी है, जबकि 2018 में बांग्लादेशी टीम ने बाजी मारी थी.
9- ग्रुप स्टेज तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी श्रीलंकाई बैटर चमारी अट्टापट्टू हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अबतक 3 मैच खेलते हुए 3 पारियों में सर्वाधिक 180 रन बनाए हैं.
10- वहीं ग्रुप स्टेज के संपन्न होने के बाद सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के नाम दर्ज है. उन्होंने 3 मैच खेलते हुए 3 पारियों में 3 सफलता प्राप्त की है.
यह भी पढ़ें- बाबर आजम को हटाकर किसे पाकिस्तान का कप्तान बनाना चाहते हैं शोएब मलिक? आप भी जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं