विज्ञापन
2 months ago

India vs Zimbabwe, ICC Men's Under-19 World Cup 2026 Highlights: भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में सुपर सिक्स के अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 204 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल की तरफ एक कदम बढ़ा दिया है. विहान के शतक से भारत ने जिम्बाब्वे को 353 का लक्ष्य दिया था, जो उसके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. इसके जवाब में जिम्बाब्वे 148 पर आउट हुई. भारत की तरफ से कप्तान आयुष और उद्धव ने 3-3 शिकार किए.जिम्बाब्वे ने आखिरी के 6 विकेट सिर्फ 6 रन के अंदर गंवाए. एक समय जिम्बाब्वे का स्कोर 141 पर 4 था, लेकिन फिर टीम 148 पर ऑल-आउट हुई.जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज लीरॉय चिवाउला रहे, जिन्होंने की 62 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली. (Scorecard)

इससे पहले, विहान मल्‍होत्रा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने जारी आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स राउंड में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए हैं. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. लेकिन फिर वैभव सूर्यवंशी के तूफानी अर्द्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने तेजी से रन बटोरे. दूसरे छोर पर उन्हें कप्तान आयुष का साथ मिला.

हालांकि, चिमुगोरो ने एक ही ओवर में वैभव और आयुष को आउट कर भारत पर दबाव बनाया. इसके बाद वेदांत त्रिवेदी भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए. टीम इंडिया ने 130 के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन यहां से विहान और अभिज्ञान ने 113 रनों की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. 

अभिज्ञान अर्द्धशतक लगाकर पवेलियन लौटे. लेकिन विहान मलहोत्रा अंत तक क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अपना शतक पूरा किया. आखिरी में खिलन पटेल  के कैमियो से भारत 350 का स्कोर पार करने में सफल हुई. विहान 107 गेंदों में 109 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि वैभव ने 30 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. वहीं अभिज्ञान ने 61 रन बनाए. 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

भारत: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, हेनिल पटेल और उद्धव मोहन. 

जिम्बाब्वे: नथानिएल हलाबंगाना (विकेट कीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिग्नॉट, ब्रेंडन सेंजेरे (कप्तान), लेरॉय चिवौला, माइकल ब्लिग्नॉट, कुपकवाशे मुरादजी, ताकुदजवा मकोनी, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई और वेबस्टर मधिधि.

ICC Under-19 World Cup 2026 match between India U-19 and Zimbabwe U-19 straight from Bulawayo

IND U19 vs ZIM U19 Live score: 6 रन में आए 6 विकेट

एक समय लग रहा था कि जिम्बाब्वे मैच को आखिरी तक लेकर जा सकता है. लेकिन फिर 6 रन के अंदर जिम्बाब्वे ने अपने सभी विकेट गंवा दिए. 33वें ओवर की समाप्ति पर जिम्बाब्वे का स्कोर 140/4 था और फिर टीम 148 पर ऑल-आउट हुई. उद्धव मोहन ने इस पतन की शुरुआत की. फिर म्हात्रे ने पार्टी ज्वाइंन की. अंत में उद्धव ने जीत पर मुहर लगाई. भारत इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में अपना एक पैर रख चुका है. टीम इंडिया के अब 6 अंक हैं. 

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत 204 रन से जीता

चलिए आखिरी विकेट भी आ गया. जिम्बाब्वे 204 रनों से मैच हार गया है. आखिरी झटका वेबस्टर मधिधि के रूप में लगा जो, बोल्ड हुए. उद्धव मोहन के खाते में सफलता आई. उद्धव ने पैड पर एक और फुल लेंथ गेंद डालकर अपना तीसरा विकेट लिया. गेंद बल्ले के अंदरूनी किनारे से टकराकर पैड पर लगी और फिप स्टंप्स पर.  भारत ने शानदार जीत दर्ज की. 
37.4 ओवर: जिम्बाब्वे 148

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत जीत से एक कदम दूर

भारत जीत से एक कदम दूर है अब. उद्धव मोहन आए और विकेट लाए. तकुदज़वा मकोनी को जाना होगा. एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील हुई और आउट दे दिया गया. उद्धव ने ब्लॉकहोल पर गेंद फेंकने का प्रयास किया था. मकोनी शॉर्ट में लेट हो गए. गेंद उनके पैर के अंगूठे पर लगी. से ही उन्होंने शॉट मिस किया, विकेट गिरता हुआ सा लग रहा था और अंपायर ने उंगली उठाकर तुरंत फैसला सुना दिया. भारत तेजी से विकेट ले रहा है. 
37.1 ओवर: जिम्बाब्वे 148/9

IND U19 vs ZIM U19 Live score: म्हात्रे को ओवर का दूसरा विकेट

कप्तान आयुष म्हात्रे ने इस ओवर में दूसरा विकेट झटका. तातेंदा चिमुगोरो को जाना होगा. सूर्यवंशी ने लॉन्ग-ऑन पर आसानी से कैच लपक लिया. चिमुगोरो ने पीछे हटकर ऑन-साइड पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. टाइमिंग सही नहीं थी.  तातेंदा चिमुगोरो को जाना होगा. म्हात्रे गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए. तीसरा विकेट झटका. भारत जीत की दहलीज पर. 
36.6 ओवर: जिम्बाब्वे 148/8

IND U19 vs ZIM U19 Live score: म्हात्रे को एक और सफलता

कप्तान आयुष म्हात्रे को एक और सफलता मिली. एलबीडब्ल्यू आउट हुए सिंबाराशे सर्कल.  गेंद तेज़ी से घूमी और पैड पर लगी. अंपायर ने तुरंत उंगली उठा दी. क्या गेंद ज़्यादा घूम रही थी? पीछे हटकर ऑन-साइड पर खेलने का प्रयास किया. गेंद तेज़ी से अंदर आई. फ्रंट पैड पर लगी.  जिम्बाब्वे की स्थिति और खराब हो गई. उन्होंने अपना सातवां विकेट खो दिया. सिंबाराशे सर्कल 3 रन बनाकर लौटे.
36.3 ओवर: जिम्बाब्वे 147/7

IND U19 vs ZIM U19 Live score: आयुष को विकेट मिला

कप्तान आयुष ने विकेट निकाला. क्या शानदार गेंद रही यह. किसी भी ऑफ स्पिनर के लिए यह ड्रील बॉल होती. ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद. पड़ने के बाद तेजी से अंदर आई. बल्ले और पैड के बीच से निकल गई. शायद पिच के रफ एरिया पर लगी. ब्लिगनॉट पवेलियन लौटे. 
34.3 ओवर: जिम्बाब्वे 143/6

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत को पांचवीं सफलता

चलिए विकेट आ गया है. जिम्बाब्वे को पांचवां झटका लगता हुआ. उद्धव मोहन ने लीरॉय चिवाउला का शिकार किया. चिवाउला ने जुझारू पारी खेली. कदमों का इस्तेमाल कर मिड-ऑफ के ऊपर से शॉर्ट गेंद को सीधा बल्ले से मारने का प्रयास. बल्ले का किनारा लगा और गेंद आयुष के पास गई, जिन्होंने बाईं ओर जाकर शानदार कैच लपक लिया. चिवाउला दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पवेलियन लौट गए. लीरॉय चिवाउला ने 77 गेंदों में 7 चौके औक 1 छक्के के दम पर 62 रनों की शानदार पारी खेली.
33.4 ओवर: जिम्बाब्वे 142/5

IND U19 vs ZIM U19 Live score: ड्रिंक्स का समय हुआ

अब ड्रिंक्स का समय हुआ. जिम्बाब्वे का स्कोर 150 के करीब है. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. लीरॉय चिवाउला अर्द्धशतक जड़ चुके हैं और स्कोरबोर्ड चलाए हुए हैं. भारत को पांचवें विकेट की तलाश है. जिम्बाब्वे को आखिरी के 17 ओवर में 213 रन चाहिए, जो उसके लिए असंभव है. जरूरी रन रेट बढ़कर अब 12.52 का हो गया है. देखना दिलचस्प होगा कि लीरॉय चिवाउला कब तक संघर्ष करते हैं?

33.0 ओवर: जिम्बाब्वे 140/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: 20 ओवर में चाहिए 231 रन

जिम्बाब्वे बस संघर्ष कर रही है. उसकी कोशिश पूरे 50 ओवर खेलने और गेम को अधिक से अधिक डीप लेकर जाने की है. जिम्बाब्वे को जीत के लिए आखिरी के 20 ओवर में 231 रन चाहिए. जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 12 के करीब पहुंच गया है. मौजूदा रन रेट अब 4 का है. भारतीय टीम जल्द से जल्द जिम्बाब्वे की पारी समाप्त करना चाहेगी.
30.0 ओवर: जिम्बाब्वे 122/4 

IND U19 vs ZIM U19 Live score: खिलान ने दिलाई चौथी सफलता

खिलान पटेल ने चौथी सफलता दिलाई.  कियान ब्लिगनॉट को बोल्ड आउट किया. गेंद के एंगल में बदलाव और सफलता मिली. खिलन ओवर द विकेट आए और गेंद को लेग स्टंप के बाहर फेंका. ब्लिगनॉट ने बैक फुट से बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गेंद तेजी से घूमी और स्टंप से टकराई. ब्लिगनॉट कुछ नहीं कर पाए. शानदार गेंद पर विकेट मिला. कियान ब्लिगनॉट 73 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए.
26.5 ओवर: जिम्बाब्वे 93/4 

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत को चौथे विकेट की तलाश

भारतीय गेंदबाजों को जल्द से जल्द यह साझेदारी तोड़नी होगी. हालांकि, बीते 5 ओवर में सिर्फ 11 रन आए हैं. लेकिन साझदारी 50 से अधिक रनों की हो चुकी है. लीरॉय चिवाउला और कियान ब्लिंगॉट अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. 
25.0 ओवर: जिम्बाब्वे 87/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: 20 ओवर पूरे

अब 20 ओवर पूरे हुए.  कियान ब्लिंगॉट और लीरॉय चिवाउला का संघर्ष जारी है. कनिष्क ने अपने आखिरी ओवर में 4 रन दिए हैं. जरूरी रन रेट बढ़कर 10 के करीब हो गया है जबकि मौजूदा रन रेट 3.30 का है. जिम्बाब्वे को 30 ओवर में जीत के लिए 287 रन चाहिए.
20.0 ओवर: जिम्बाब्वे 66/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: जिम्बाब्वे का स्कोर 50 पार

आखिरी ओवर से सिर्फ 1 रन आए हैं. कनिष्क चौहान को अटैक पर लाया गया है. कियान ब्लिंगॉट और लीरॉय चिवाउला धीरे-धीरे साझेदारी का प्रयास कर रहे हैं. कियान ब्लिंगॉट 28 के स्कोर पर खेल रहे हैं जबकि लीरॉय चिवाउला 18 के स्कोर पर.
18.0 ओवर: जिम्बाब्वे 60/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: जिम्बाब्वे ने छुआ 50 का आंकड़ा

कियान ब्लिंगॉट और लीरॉय चिवाउला का साझेदारी का प्रयास है. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. अभी एक छोर से खिलान पटेल हैं और दूसरे से उद्धव मोहन. भारत को चौथे विकेट की तलाश है. जिम्बाब्वे को जीत के लिए 35 ओवर में 303 रन की ज़रूरत है. 
15.0 ओवर: जिम्बाब्वे 50/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: कियान ब्लिंगॉट कर रहे संघर्ष

कियान ब्लिंगॉट संघर्ष कर रहे हैं. वो 29 गेंद खेल चुके हैं और सिर्फ 14 रन बना पाए हैं. उनके साथ दूसरे छोर पर लीरॉय चिवाउला हैं. जिम्बाब्वे का रन रेट 3 का है. जबकि जरूरी रन रेट 8 से अधिक का है. भारत को चौथे विकेट की तलाश है. 
12.0 ओवर: जिम्बाब्वे 37/3
 

IND U19 vs ZIM U19 Live score: पावरप्ले पूरा

पहला पावरप्ले पूरा हुआ. जिम्बाब्वे रन चेज में दूर-दूर तक नहीं दिख रहा है. 10 ओवर में टीम सिर्फ 26 रन बना पाई है और जीत के लिए जरूरी रन रेट बढ़कर 8 से अधिक का हो गया है. ज़िम्बाब्वे को 40 ओवर में जीत के लिए 327 रन चाहिए. जिम्बाब्वे का मौजूदा रन रेट 3 से भी नीचे है.
10.0 ओवर: जिम्बाब्वे 26/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत को तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता मिली. अंबरीश ने सफलता दिलाई. जिम्बाब्वे को तीसरा झटका. ब्रैंडन सेन्ज़ेरे को जाना होगा. फुल लेंथ गेंद और ऑफ स्टंप से काफी बाहर थी. सेन्ज़ेरे ने ड्राइव लगाना चाहा. बल्ले का मोटा किनारा लगा और गेंद बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े कनिष्क चौहान के पास सीधी चली गई. जिम्बाब्वे इस समय इस लक्ष्य का पीछा करने में कहीं भी सफल नहीं दिख रहा है. ब्रैंडन सेन्ज़ेरे 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
8.0 ओवर: जिम्बाब्वे 24/3 

IND U19 vs ZIM U19 Live score: पावरप्ले के आखिरी दो ओवर

पावरप्ले के आखिरी दो ओवर बचे हैं. पिछले ओवर से 4 रन आए हैं. ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनिल ने चौका जड़ा है. जिम्बाब्वे की कोशिश यहां पर साझेदारी की है. 
8.0 ओवर: जिम्बाब्वे 24/2

IND U19 vs ZIM U19 Live score: ओवर से आया सिर्फ 1 रन

आखिरी ओवर से सिर्फ 1 रन आया. अंबरीश अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. दूसरे छोर से हेनिल दबाव बना रहे हैं. जिम्बाब्वे की कोशिश यहां पर साझेदारी की होगी. भारत पावरप्ले से पहले और विकेट लेना चाहेगा. 

5.0 ओवर: जिम्बाब्वे  17/2

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत को दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिली. अब हेनिल ने शिकार किया.जिम्बाब्वे मुश्किल में. 15 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा. एज लगा और कैच आउट. ऑफ स्टंप के आसपास लेंथ गेंद. टप्पा खाने के बाद गेंद के कांटा बदला. ध्रुव लाइन के पीछे नहीं आ पाए और बल्ले का हल्का किनारा लगा, और अभिज्ञान कुंडू ने बाकी का काम पूरा कर दिया. जिम्बाब्वे ने दोनों ओपनर पवेलियन लौटे. ध्रुव पटेल 8 रन बनाकर आउट हुए.

3.1 ओवर: जिम्बाब्वे 15/2

IND U19 vs ZIM U19 Live score: दूसरी गेंद पर विकेट

अंबरीश ने दूसरी ही गेंद पर विकेट दिलाया. नथानिएल हलाबंगना एलबीडब्ल्यू आउट हुए. अंपायर ने कुछ देर सोचा और फिर उंगली उठाई. गेंद अंदर की ओर आई और हलाबंगना के फ्रंट पैड पर लगी. नथानिएल हलाबंगना खाता भी नहीं खोल पाए.
0.2. ओवर: जिम्बाब्वे 0/1

IND U19 vs ZIM U19 Live score: जिम्बाब्वे को जीत के लिए बनाने हैं 353

भारतीय टीम 350 का स्कोर पार करने में सफल रही है. विहान 109 रन बनाकर नाबाद रहे. 130 पर चार विकेट गंवाने के बाद जिस तरह से विहान और अभिज्ञान ने पारी संभाली, उसने इस बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. अभिज्ञान 61 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन विहान अंत तक क्रीज पर डटे रहे. आखिरी ओवर से 17 रन आए हैं. खिलान पटेल ने 12 गेंदों में 30 रन बटोकर. जिम्बाब्वे को जीत के लिए 353 रन बनाने हैं. भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए.
50.0 ओवर: भारत 352/8

IND U19 vs ZIM U19 Live score: विहान का शतक

विहान ने सेंचुरी ठोकी. 104 गेंदों में शतक आया है. अहम समय में आया यह शतक. जब एक छोर से विकेट गिर रहे थे, विहान क्रीज पर डटे रहे और उन्होंने अपना शतक ठोका. भारत के नजरिए से अहम पारी. आखिरी ओवर से 19 रन आए हैं. भारत 350 के स्कोर से 15 रन दूर है. देखना होगा कि क्या यह हो पाएगा?
49.0 ओवर: भारत 335/7

IND U19 vs ZIM U19 Live score: आरएस अंबरीश को जाना होगा

आरएस अंबरीश को जाना होगा. पनाशे मजाई ने शिकार किया. फुल लेंथ और ऑफ स्टंप से दूर थी गेंद. आरएस अंबरीश ​​ऑन-साइड पर स्लॉग शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर मिड-ऑन पर खड़े चिमुगोरो के हाथों में चली गई. अंबरीश 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
46.2 ओवर: 303/7 

IND U19 vs ZIM U19 Live score: 300 के करीब भारत

भारत का स्कोर 300 के करीब है. अब आखिरी के पांच ओवर बचे हैं. विहान 90 के स्कोर पर खेल रहे हैं. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. अंबरीश उनका पूरा साथ दे रहे हैं. 
45.0 ओवर: भापत 295/6

IND vs ZIM Live score, U19 World Cup: भारत का स्कोर 300 पार, बड़े लक्ष्य पर नजर, शतक के करीब विहान

विहान शतक की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरे छोर पर अंबरीश उनका साथ दे रहे हैं. आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. भारत कम से कम 350 का स्कोर करना चाहेगी. लेकिन इसके लिए जरूरी है कि विहान आखिरी तक क्रीज पर डटे रहें. 
43.0 ओवर: भारत 278/6

IND U19 vs ZIM U19 Live score: आखिरी के 10 ओवर बचे हैं

आखिरी के 10 ओवर बचे हैं. सवाल यह है कि क्या टीम इंडिया पूरे 50 ओवर खेल पाएगी. भारत के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. टीम इंडिया का रन रेट अभी भी 6 से अधिक का है. बीते 10 ओवर में भारत ने 56 रन बटोरे हैं और 2 विकेट झटके हैं. विहान क्रीज पर हैं. दूसरे छोर पर अभी आरएस अंबरीश हैं.  दोनों की नजरें भारत को 350 के पास लेकर जाने की होगी.
40.0 ओवर: भारत 262/6

IND U19 vs ZIM U19 Live score: कनिष्क चौहान लौटे

कनिष्क चौहाने पवेलियन लौटे. 3 रन बनाकर आउट हुए. सिंबाराशे मुदज़ेंगेरे को मिली एक और सफलता. कनिष्क में आत्मविश्वास की कमी दिखी. गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फ्लैटर डिलवरी. कनिष्क ने इसे थर्ड मैन की तरफ खेलने की कोशिश की. लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई. हलाबंगना ने अच्छा कैच पकड़ा. कप्तान का दूसरा विकेट. कनिष्क चौहान 8 गेंद में 3 रन बनाकर आउट हुए. 
 
38.0 ओवर: भारत 251/6

IND U19 vs ZIM U19 Live score: 250 के करीब भारत का स्कोर

भारत का स्कोर 250 के करीब है. आखिरी ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. क्रीज पर नए बल्लेबाज कनिष्क आए हैं. कनिष्क बल्लेबाजी जानते हैं. भारत की नजरें कम से कम 350 का स्कोर करने की होगी. अभी बहुत ओवर बचे हुए हैं. 
37.0 ओवर: भारत 248/5

IND U19 vs ZIM U19 Live score: अभिज्ञान को जाना होगा

अभिज्ञान को जाना होगा. सिंबाराशे मुदज़ेंगरे ने मैच का पहला विकेट झटका. कुंडू को यकीन नहीं हो रहा कि उन्होंने क्या कर दिया. सीधे कवर के फील्डर के हाथों में शॉर्ट खेल दिया. ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई गेंद. कुंडू ने कवर के ऊपर से शॉट लगाने की कोशिश की. गेंद हवा में नहीं उठी और कवर पर खड़े ब्लिगनॉट ने आसानी से कैच पकड़ लिया. मुदज़ेंगरे ने इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ा. अभिज्ञान कुंडू 62 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए. भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी. 

35.3 ओवर: भारत 243/5

IND U19 vs ZIM U19 Live score: विहान का अर्द्धशतक

अभिज्ञान के बाद विहान ने फिफ्टी ठोकी है. विहान ने भी चौके के साथ फिफ्टी पूरी की. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. विहान और अभिज्ञान के बीच साझेदारी 94 रनों की हो चुकी है. 

32.0 ओवर: भारत 223/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: अभिज्ञान का अर्द्धशतक

अभिज्ञान ने अपना पचासा पूरा किया. ओवर की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने बाउंड्री जड़ी. 48 गेंदों में यह फिफ्टी हुई है. पिछले ओवर से 10 रन आए हैं. टीम इंडिया की कोशिश यहां से बड़ा स्कोर करने की होगी. 
31.0 ओवर: भारत 216/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: 30 ओवर पूरे

अभिज्ञान और विहान अपने-अपने अर्द्धशतक की ओर हैं. अभिज्ञान 41 रन बना चुके हैं जबकि विहान 47 के स्कोर पर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 200 पार हुआ. दोनों की कोशिश यहां से आक्रमक होकर खेलने की होगी. हालांकि, भारत का रन रेट 6 से अधिक का है. 
30.0 ओवर: भारत 206/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: आखिरी ओवर से आए 8 रन

आखिरी ओवर से 8 रन आए हैं. विहान धीरे-धीरे अपने अर्द्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. दोनों के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है. दूसरे छोर पर अभिज्ञान हैं. दोनों की कोशिश आज बड़ा स्कोर बनाने की होगी.
25.0 ओवर: भारत 173/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत का स्कोर 150 पार

भारत का स्कोर 150 पार हुआ. विहान मल्‍होत्रा को ऐसे ही खेलते जाना होगा. भारत का रन रेट अब 8 से भी नीचे आ गया है. दूसरे छोर से अभिज्ञान कुंडु हैं. अभिज्ञान और विहान को यहां पर साझेदारी करनी होगी. 

21.0 ओवर: भारत 155/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: आखिरी ओवर से आया सिर्फ 1 रन

आखिरी ओवर से सिर्फ 1 रन आया है. भारत को यहां पर साझेदारी की जरूरत है. क्रीज पर अभी अभिज्ञान कुंडु और विहान मल्‍होत्रा हैं. भारत का स्कोर 150 के करीब है. 
19.0 ओवर: भारत 138/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका. वेदांत त्रिपाठी को पवेलियन जाना होगा. जिम्बाब्वे लगातार विकेट ले रहा है, चिमुगोरो का तीसरा विकेट. एक बार फिर फुल लेंथ डिलीवरी. त्रिवेदी ने ढीले-ढाले अंदाज में बल्ला घुमाया और बल्ले का किनारा लगा. एक हल्का शॉर्ट लगा. वेदांत त्रिवेदी 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. 
16.2 ओवर: भारत 130/4

IND U19 vs ZIM U19 Live score: पनप रही साझेदारी

वेदांत और विहान के बीच साझेदारी 29 रनों की हो चुकी है. आखिरी 10 ओवर से 72 रन आए हैं और 2 विकेट गंवाए हैं टीम इंडिया को अब दोनों बल्लेबाजों से उम्मीद है. आखिरी ओवर से 3 रन आए हैं. टीम इंडिया का स्कोर 150 के करीब है.
16.0 ओवर: भारत 130/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: साझेदारी की जरूरत

विहान और वेदांत से भारत को यहां पर साझेदारी की उम्मीद होगी. आखिरी ओवर से 5 रन आए हैं. भारत का रन रेट गिरकर अब 9 के नीचे आ गया है. ज़िम्बाब्वे की कोशिश यहां पर दवाब बनाने की होगी.
13.0 ओवर: भारत  113/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: ड्रिंक्स ब्रेक

ज़िम्बाब्वे अच्छी स्थिति में है. दोनों विस्फोटक बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं. शुरुआती 10 ओवर में भारत ने 99 रन बटोरे थे और उसके बाद 2 रन जोड़ने में 2 विकेट गंवाए. ज़िम्बाब्वे की कोशिशि अब भारत पर दबाव बनाने की होगी. क्रीज पर अभी विहान मल्‍होत्रा और वेदांत त्रिवेदी की जोड़ी है, जिनकी कोशिश यहां पर एक साझेदारी की होगी. 
10.5 ओवर: भारत 101/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: वैभव सूर्यवंशी भी लौटे

चिमुगोरो का शानदार ओवर. एक ओवर में झटके दो विकेट. एक बार फिर फुल लेंथ गेंद ने कमाल कर दिया. सूर्यवंशी ने मिड-ऑफ के ऊपर से ऊंचा शॉट खेलकर इनफील्ड को पार करने की कोशिश की. मुदज़ेंगेरे ने शानदार कैच पकड़ा. कप्तान आयुष के बाद सूर्यवंशी भी लौटे. वैभव सूर्यवंशी 30 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के जड़े. 

10.5 ओवर: 101/3

IND U19 vs ZIM U19 Live score: कप्तान आयुष म्हात्रे आउट

कप्तान आयुष म्हात्रे आउट हुए. जिम्बाब्वे के लिए बेहद जरूरी सफलता. फुल लेंथ गेंद को आगे बढ़कर मारने का प्रयास था. लेकिन गेंद की पिच कर नहीं पहुंच पाए म्हात्रे. उन्होंने पूरी ताकत से बल्ला घुमाया. गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लगकर गेंद कीपर के दाईं ओर गई. हलाबंगना के लिए एक आसान कैच. आयुष म्हात्रे 19 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए. 
10.3 ओवर: भारत 100/2

IND U19 vs ZIM U19 Live score: 10 ओवर पूरे हुए

10 ओवरों का खेल पूरा हुआ. आखिरी ओवर से सिर्फ 2 रन आए हैं. भारत ने शुरुआती 10 ओवरों में 99 रन बटोरे हैं. वैभव अर्धशतक लगा चुके हैं और उनकी नजरें इसी तरह से खेलते रहने की होगी.

10.0 ओवर: भारत 99/1

Vaibhav Sooryavanshi LIVE: वैभव सूर्यवंशी का अर्द्धशतक

वैभव सूर्यवंशी ने अर्द्धशतक जड़ा है. सिर्फ 24 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की. वैभव ने 4 चौके और 4 छक्के जड़े हैं. वैभव और आयुष के बीच साझेदारी 50 पार हुई. क्या कमाल की पारी खेल रहे हैं वैभव. भारत का स्कोर 100 के करीब.
8.4 ओवर: भारत 96/1

IND U19 vs ZIM U19 Live score: दूसरे छोर से आयुष

अब दूसरे छोर से कप्तान आयुष ने प्रहार करना शुरू कर दिया है. आखिरी ओवर से 12 रन आए हैं. आयुष ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ा है, जबकि पांचवीं गेंद पर चौका. भारतीय बल्लेबाज टी20 स्टाइल में खेल रहे हैं. टीम इंडिया का रन रेट 11.12 का है. वैभव और आयुष के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है, वो भी सिर्फ 45 गेंद पर.

8.0 ओवर: भारत 89/1

IND U19 vs ZIM U19 Live score: अर्द्धशतक के करीब वैभव

वैभव सूर्यवंशी अर्द्धशतक के करीब हैं. उन्होंने 20 गेंदें खेली हैं और अभी तक 43 रन बना चुके हैं. तीन चौके और 4 छक्के. बीते ओवर से 18 रन आए हैं. दूसरे छोर पर उनके साथ आयुष म्हात्रे हैं. भारत का रन रेट 11 का है. 

7.0 ओवर: भारत 77/1

IND U19 vs ZIM U19 Live score: वैभव का तूफान जारी

वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी है. पनाशे मज़ाई  को उन्होंने पहले चौका और फिर छक्का जड़ा है. वैभव ऐसे ही खेलते रहेंगे तो स्कोरबोर्ड चलता रहेगा. भारत का रन रेट अभी 10 से अधिक का है.
6.3 ओवर: भारत 69/1

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: भारत ने शुरुआती 5 ओवरों में ठोके 52/1 रन

भारतीय टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में 52/1 रन बनाए हैं. वैभव सूर्यवंशी 14 गेंद में 25, जबकि कप्तान आयुष म्हात्रे दो गेंद में एक रन बनाकर खेल रहे हैं. आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी एरोन जॉर्ज (23) हैं. 

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: एरोन जॉर्ज आउट, भारत को लगा पहला झटका

भारतीय टीम को पहला झटका एरोन जॉर्ज के रूप में लगा है. जॉर्ज पारी का आगाज करते हुए 16 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए हैं. उन्हें मजाई ने पवेलिययन का रास्ता दिखाया है. टीम का स्कोर 4.1 ओवरों में 1-44 रन है. 

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने बदला गियर, बुलावायो में शुरू हुई छक्के-चौकों की बौछार

वैभव सूर्यवंशी (12) और एरोन जॉर्ज (22) ने गियर बदल दिया है. दोनों बल्लेबाज मैदान में खूब छ्क्के-चौके लगा रहे हैं. टीम का स्कोर तीन ओवरों में 35/0 रन है. 

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा पारी का पहला छक्का

वहीं बात करें छक्के के बारे में तो पारी का पहला छक्का वैभव सूर्यवंशी ने लगाया है. उन्होंने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यह खूबसूरत शॉट लगाया. 

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: एरोन जॉर्ज के बल्ले से निकला पहला चौका

भारत की तरफ से पहला चौका एरोन जॉर्ज के बल्ले से निकला है. उन्होंने यह खूबसूरत शॉट माइकल ब्लिंगॉट के ओवर में लगाया. टीम का स्कोर दो ओवरों में 21/0 रन है. 

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: क्रीज पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज, खेल हुआ शुरू

भारत की तरफ से पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज कर रहे हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पहला ओवर पनाशे मजाई डाल रहे हैं. 

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

जिम्बाब्वे: नथानिएल हलाबंगाना (विकेट कीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिग्नॉट, ब्रेंडन सेंजेरे (कप्तान), लेरॉय चिवौला, माइकल ब्लिग्नॉट, कुपकवाशे मुरादजी, ताकुदजवा मकोनी, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई, वेबस्टर मधिधि

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: भारतीय प्लेइंग इलेवन

भारत: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेट कीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, हेनिल पटेल और उद्धव मोहन

IND vs ZIM U19 World Cup LIVE: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारत को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

बुलावायो में जिम्बाब्वे अंडर 19 टीम के कप्तान सिम्बाराशे मुडजेजेरेरे ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. 

नमस्कार!

आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स मुकाबले में आज भारतीय अंडर 19 टीम का मुकाबला जिम्बाब्वे अंडर 19 क्रिकेट टीम के साथ है. इस मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com