विज्ञापन

IND vs WI, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी, रिकॉर्ड ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें, देखें हेड-टू-हेड आंकड़े

India head to head record vs West Indies, T20 World Cup 2026: भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. लेकिन बात अगर ईडन गार्डन में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की करें तो फैंस जरूर राहत की सांस लेंगे.

IND vs WI, T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी, रिकॉर्ड ने बढ़ाईं फैंस की धड़कनें, देखें हेड-टू-हेड आंकड़े
India vs West Indies Head to Head Record
  • भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक चार मुकाबले हुए हैं.
  • वेस्टइंडीज़ ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ तीन बार जीत दर्ज की है, जिससे उसका पलड़ा भारी माना जाता है.
  • ईडन गार्डन में भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ चारों मैचों में जीत हासिल कर अपनी मजबूती दिखाई है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India head to head record vs West Indies, T20 World Cup 2026: भारत-वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जाना है. सुपर-8 ग्रुप ए से सेमीफाइनल के लिए क्ववालीफाई करने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी, इसका फैसला इस मैच से होना है. रविवार को जो टीम जीतेगी वो नॉकआउट राउंड का टिकट हासिल करेगी. हालांकि, इस अहम मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड देख फैंस की दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आईसीसी इवेंट में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी है. हालांकि, कोलकाता के ईडन गार्डन से फैंस को गुड न्यूज मिल सकती है, क्योंकि यहां भारत का रिकॉर्ड दमदार है. 

टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी

बात अगर टी20 वर्ल्ड कप में भारत-वेस्टइंडीज के बीच हेड-टू-हेड आंकड़ों की करें तो दोनों देश 4 बार आमने-सामने आए हैं. इस दौरान 4 मैच हुए हैं. टीम इंडिया सिर्फ 1 बार जीती है जबकि वेस्टइंडीज ने 3 बार बारी मारी है. 2023 के बाद से बात करें तो दोनों देशों के बीच 5 मैच हुए हैं. और भारत 2 बार जीतने में सफल हुई है जबकि 3 बार वेस्टइंडीज जीता है. 

ईडन गार्डन से आएगी गुड न्यूज!

लेकिन ईडन गार्डन का रिकॉर्ड देख कर फैंस को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. भारत ने यहां पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 4 मैच खेले हैं और चारों में जीत हासिल की है. इसके अलावा भारत का ओवरऑल रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का टी20अंतरराष्ट्रीय में रिकॉर्ड 19-10 का है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 19 जीत, किसी भी देश की कैरिबियाई देश के खिलाफ इस फॉर्मेट में सबसे अधिक जीत है. बात अगर ईडन में भारत के ओवरऑल रिकॉर्ड की करें तो यहां खेले 8 मैचों में  भारत ने 7 जीते हैं.  वेस्टइंडीज के लिए यह मैदान यादगार है क्योंकि 2016 में उसने इसी मैदान पर चैंपियनशिप जीती थी. वेस्टइंडीज ने जारी टूर्नामेंट में 66 छक्के ठोके हैं जो किसी भी अन्य टीम की तुलना में अधिक हैं.

यह भी पढ़ें: IND vs WI, T20 World Cup: वेस्टइंडीज़ में कई खतरनाक खिलाड़ी, इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा बचकर

यह भी पढ़ें: PAK vs SL, T20 World Cup: श्रीलंका के खिलाफ किस अंतर से जीतने पर पाकिस्तान पहुंचेगा सेमीफाइनल में? ICC ने दिया समीकरण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com