39.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!!
39.4 ओवर (4 रन) चौका!!! सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! आते ही स्काई ने बाउंड्री लगाना शुरू कर दिया है!! फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला\ गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
39.3 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
39.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट दुशान हेमंथा बोल्ड दुशमंथा चमीरा| 60 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 21 रन बनाकर लोकेश राहुल लौटे पवेलियन| दुशमंथा चमीरा के हाथ लगी पहली सफलता| अपने इस शॉट से बेहद निराश दिखे राहुल| कुछ ज्यादा ही बेहतर इस गेंद को टाइम कर बैठे और शॉर्ट कवर्स फील्डर के हाथों में मार बैठे| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद| थोड़ा रुककर बल्ले पर आई| हवा में ड्राइव कर बैठे जिसे फील्डर ने आसानी से लपक लिया| 256/4 भारत|
39.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
38.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट से सामने की तरफ गेंद को पंच किया| लॉन्ग ऑफ़ से एक रन मिला|
38.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिश से दो रन हासिल कर लिया| अच्छा चेज़ फील्डर द्वारा किया गया जहाँ से टीम के लिए दो रन बचाए|
38.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया, एक रन मिल गया|
38.3 ओवर (1 रन) सिंगल!! छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
38.2 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी हासिल होता हुआ| ऑन साइड पर गेंद को मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
38.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद पर फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल कर लिया|
37.6 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया एक रन| बड़े शॉट के लिए गए थे बल्लेबाज़ और गति से चकमा खाए| बल्ले को बीट करते हुए कीपर तक गई गेंद और टप्पा खाने के बाद उनके पैड्स से लगी और दूर गई| एक रन भागने का मौका बन गया|
37.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| इस बार भी बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
37.4 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ ने बचा लिया यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फ्लिक करने गए थे राहुल लेकिन पहले पैड्स से टकराई थी बॉल जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी|
37.3 ओवर (1 रन) इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
37.2 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौका!! हवा में थी गेंद लेकिन कीपर कुसल के काफी दूर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ देती हुई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही खेलने गए| स्विंग और गति से चकमा खाए, गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई कीपर के दाएँ ओर से निकल गई|
37.1 ओवर (1 रन) बैक फुट पंच कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
36.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक मेडेन ओवर की समाप्ति| इस बार रूम बनाकर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन पाया| 240/3 भारत|
36.5 ओवर (0 रन) टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
36.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
36.3 ओवर (0 रन) लेग साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
36.2 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
36.1 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
35.6 ओवर (1 रन) इस बार पुश किया गेंद को गैप में और सिंगल हासिल किया|
35.6 ओवर (1 रन) वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ से काफी दूर, वाइड का एक रन मिल गया|
35.5 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
35.4 ओवर (6 रन) सिक्स!!106 मीटर लम्बा!! बल्ले के बीच से स्टैंड्स के बीच तक का सफ़र गेंद ने यहाँ पर काफी तेज़ी के साथ तय किया| कमाल की बल्लेबाज़ी अय्यर द्वारा| खड़े-खड़े सामने की तरफ एक झन्नाटेदार शॉट लगाया और स्टैंड्स में गेंद को पहुंचाया|
35.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के थोड़ा बाहर डाली गई गेंद पर लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और सिंगल हासिल किया|
35.2 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया|
35.1 ओवर (4 रन) चौका!!! शानदार फ्लिक शॉट राहुल के बल्ले से निकलता हुआ| अपनी टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
39.6 ओवर (4 रन) एक और ऑन ड्राइव शॉट और चौका मिल गया! ये तो गेंदबाज़ की बेईज्ज़ती जैसी बात हो गई| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा उसी दिशा में मार दिया जहाँ से वो आई थी| ऐसा लग रहा कि स्काई ड्रेसिंग रूम से पूरी तरह से सेट होकर आये हैं| 40 के बाद 264/4 भारत|