विज्ञापन
This Article is From Nov 24, 2017

IND vs SL: नागपुर टेस्‍ट में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत, श्रीलंका की पहली पारी 205 रन पर सिमटी

भारतीय गेंदबाजों ने आज यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन श्रीलंका टीम को 79.1 ओवर में 205 रन पर समेट दिया. श्रीलंका की ओर से कप्‍तान दिनेश चंदीमल (57) और ओपनर दिमुथ करुणारत्‍ने (51) ही उल्‍लेखनीय पारी खेल सके.

IND vs SL: नागपुर टेस्‍ट में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत, श्रीलंका की पहली पारी 205 रन पर सिमटी
भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका की पहली पारी को 205 रन पर समेट दिया (AFP फोटो)
  • भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने लिए सर्वाधिक चार विकेट
  • रवींद्र जडेजा और ईशांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए
  • स्‍टंप्‍स के समय टीम इंडिया की पहली पारी का स्‍कोर 11/1
नागपुर: नागपुर टेस्‍ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन श्रीलंका टीम को 79.1 ओवर में 205  रन पर समेट दिया. श्रीलंका की ओर से कप्‍तान दिनेश चंदीमल (57) और ओपनर दिमुथ करुणारत्‍ने (51) ही उल्‍लेखनीय पारी खेल सके. मैच में श्रीलंका टीम ने टॉस जीता और पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया. पारी के पांचवें ओवर से ही श्रीलंका के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया जो लगातार जारी रहा. भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने तीन-तीन हासिल किए. जवाब में पहले दिन स्‍टंप्‍स के समय टीम इंडिया का स्‍कोर एक विकेट खोकर 11 रन था. मुरली विजय और चेतेश्‍वर पुजारा 2-2 रन बनाकर नाबाद हैं.  कोलकाता में हुआ पहला टेस्‍ट मैच रोमांचक उतार-चढ़ाव के बाद ड्रॉ समाप्‍त हुआ था.

स्‍कोरकार्ड यहां देखें

भारतीय टीम ने अपनी प्‍लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं. मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शमी मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह ईशांत शर्मा टीम में शामिल किए गए हैं. भुवनेश्‍वर कुमार के स्‍थान पर रोहित शर्मा और शिखर धवन के स्‍थान पर मुरली विजय को टीम में जगह मिली है.

वीडियो: पुजारा बोले, कोहली और धोनी में जीत की भूख है कॉमन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं....
भारत: विराट कोहली ( कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा.

श्रीलंका: दिनेश चंदीमल ( कप्तान ), सदीरा समरविक्रमा, दिमुश करुणारत्‍ने, लाहिरु तिरिमाने, एंजेलो मैथ्‍यूज, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल, लाहिरु गमागे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka, 2nd Test, Live Cricket Score
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com