विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2022

ऋषभ पंत गलत समय पर गलत शॉट खेलकर हुए आउट तो रोहित शर्मा ने लगा दी क्लास- Video

India vs Pakistan Super four Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत को एशिया कप के सुपर 4 राउंड में 5 विकेट से हार मिली. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. रिजवान 41 गेंद पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे

ऋषभ पंत गलत समय पर गलत शॉट खेलकर हुए आउट तो रोहित शर्मा ने लगा दी क्लास- Video
रोहित शर्मा ने लगाई क्लास

India vs Pakistan Super four Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत को एशिया कप के सुपर 4 राउंड में 5 विकेट से हार मिली. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने कमाल की पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. रिजवान 41 गेंद पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे. पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी हुए थे. बता दें कि ऋषभ पंत को दिनेश कार्तिक की जगह मैच में शामिल किया गया था. लेकिन पंत एक बार फिर बेढंगा शॉट खेलकर अपना विकेट फेंककर पवेलियन लौटे, दरअसल पंत को शादाब खान ने अपनी मिस्ट्री में फंसाकर पवेलियन की राह दिखाई. 

पंत केवल 14 रन ही बना सके. दरअसल ऋषभ एक बार फिर गलत समय गलत शॉट खेलकर आउट हुए. हुआ ये कि पंत को शादाब की गेंद को रिवर्स स्वीप मारने के चक्कर में कैच दे बैठे. आउट होने के बाद पंत जब पवेलियन पहुंचे तो टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma ANGRY at Rishabh Pant) ने उनकी क्लास लगा दी.

IND vs PAK: हार में भी अर्शदीप सिंह ने अपने जज्बे से ऐसे जीत लिया दिल, लोगों ने कहा, ये सरदार है ‘असरदार'

सोशल मीडिया पर रोहित और पंत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें रोहित पंत से लगातार बात करते दिखे रहे हैं तो वहीं भारतीय विकेटकीपर अपने कप्तान को समझाते हुए नजर आए हैं. बता दें कि मैच में विराट कोहली ने कमाल किया और 44 गेंद पर 60 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में विराट ने 4 चौके और 1 छक्के लगाए. कोहली का टी-20 इंटरनेशनल में 32वां अर्धशतक है. 

भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 181 रन बनाए थे लेकिन पाकिस्तान ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर में हासिल कर लिया. पाकिस्तान के केवल 5 विकेट ही गिरे. अब भारत को फाइनल में पहुंचना है तो अपने बाकी सभी मैच जीतने होंगे. भारतीय टीम का अब अगला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के साथ होना है. 

पाकिस्तान के खिलाफ इन वजहों से हारा भारत, कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कहां हाथ से निकल गई मैच

IND vs PAK : 19 वें ओवर में पलट गया सब कुछ, अर्शदीप सिंह पर चिल्लाए रोहित शर्मा, देखिए VIDEO

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Rohit Parmod Sharma, Hardik Himanshu Pandya, Asia Cup 2022, India, Pakistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com