विज्ञापन

चीनी ने फिर अलापा अरुणाचल प्रदेश का राग, भारत की दो टूक- ये देश का अभिन्न हिस्सा

भारत ने चीन के दावों का कड़ा खंडन करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है.अरुणाचल प्रदेश, खासकर ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में चीनी सैनिकों के आक्रामक रुख पर चर्चा के लिए दोनों पक्षों के शीर्ष जनरलों के बीच कई दिनों तक बातचीत हुई थी.

चीनी ने फिर अलापा अरुणाचल प्रदेश का राग, भारत की दो टूक- ये देश का अभिन्न हिस्सा
भारत-चीन सीमा की स्थिति को लेकर चीन का बयान.
फाइल फोटो
  • चीन ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर स्थिति फिलहाल आम तौर पर स्थिर है और शांति बनाए रखने की कोशिश जारी है
  • दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से बातचीत कर रहे हैं ताकि सहमति को लागू किया जा सके
  • चीन ने अरुणाचल प्रदेश को जंगनन कहकर दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताते हुए अपना दावा फिर दोहराया

चीनी सेना ने गुरुवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर स्थिति आम तौर पर स्थिर है. शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए बनी सहमति को लागू करने के मकसद से दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से बातचीत कर रहे हैं.अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चीनी सैनिकों के आक्रामक रुख की खबरों के बीच, इस महीने हुई उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता के बारे में पूछे जाने पर चीन के रक्षा प्रवक्ता सीनियर कर्नल चेन शी ने कहा कि दोनों पक्ष राजनयिक और सैन्य माध्यमों से संपर्क बनाए हुए हैं.

भारत-चीन सीमा पर शांति बनाने की कोशिश

भाषा के मुताबिक, उन्होंने अपनी मासिक प्रेस वार्ता में कहा कि फिलहाल, चीन और भारत के बीच सीमावर्ती इलाकों में स्थिति आम तौर पर स्थिर है. चीन और भारत राजनयिक एवं सैन्य माध्यमों (जैसे जनरल-स्तरीय बैठक) से बातचीत कर रहे हैं. दोनों पक्ष आपसी सहमति को लागू करने और सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

चीन ने अरुणाचल पर फिर ठोंका दावा

सीनियर कर्नल चेन शी ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन का रुख दोहराते हुए दावा किया कि यह चीनी क्षेत्र है. चीन अरुणाचल प्रदेश को 'जंगनन' कहता है और इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है.उन्होंने कहा, जंगनन क्षेत्र चीन का हिस्सा है. चीन, भारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को मान्यता नहीं देता.

अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक

वहीं भारत ने चीन के दावों का कड़ा खंडन करते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है.अरुणाचल प्रदेश, खासकर ऊपरी सुबनसिरी क्षेत्र में चीनी सैनिकों के आक्रामक रुख पर चर्चा के लिए दोनों पक्षों के शीर्ष जनरलों के बीच हुई बातचीत कई दिनों तक चली.सितंबर में भी, अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में दोनों सेनाओं के वरिष्ठ कमांडरों के बीच ध्वज बैठक हुई थी.

भारत-चीन के बीच हो रही बातचीत

भारत और जापान के बीच हाल ही में हुई 'टू प्लस टू' वार्ता के बारे में पूछे गए एक अन्य सवाल पर सीनियर कर्नल चेन ने कहा कि जापान फिर से सैन्यीकरण को तेज कर रहा है और वहां नया सैन्यवाद बढ़ रहा है.अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इसे लेकर सतर्क रहना चाहिए और इसके खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए. बता दें कि इस वार्ता के दौरान भारत और जापान कई प्रमुख क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-कुवैत ड्रोन हमले में 2 इटालियन की मौत; अटैक के आरोपों पर ईरान का पलटवार, बोला- यह युद्ध भड़काने की साजिश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India China Relation News, Arunchal Pradesh, India China Talks, India Border, India China Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com