IND vs PAK Super Four; Asia Cup 2023 Weather Report: 2 सितंबर को पल्लेकेले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच रद्द कर दिया गया था ऐसे में सुपर 4 मुकाबले को लेकर किसी भी तरीके से मुकाबले में खलल न पड़े इसे लेकर मैच वेन्यू को भी बदलने की बात सामने आई थी जिसे बाद में ख़ारिज कर दिया गया था. "वर्ष के इस समय के दौरान, जो दक्षिण-पश्चिम मानसून का अंत है, श्रीलंका के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में अधिक वर्षा होती है. पिछले दो हफ्तों में, हमने पश्चिमी प्रांत में अधिक बारिश देखी है. पश्चिमी प्रांत में थोड़ी बारिश हो सकती है लेकिन, 9 सितंबर के बाद धूप और बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश बहुत कम होगी.
श्रीलंका के मौसम विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. श्रीलंका मौसम विभाग के महानिदेशक अतुल्य करूणानायके (Athula Karunanayake, the Sri Lanka Meteorological Department director) ने पीटीआई टीवी से कहा कि नौ सितंबर के बाद मौसम साफ रहेगा. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK Super 4 Match Schedule) का सामना 10 सितंबर को कोलंबो (Colombo Weather Report) में होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रोहित शर्मा की टीम 12 सितंबर को श्रीलंका से खेलेगी जबकि बांग्लादेश से सामना 15 सितंबर को होगा. फाइनल 17 सितंबर को खेला जायेगा. अधिकारी ने कहा ,‘‘ साल में इस समय श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम इलाके में अधिक बारिश होती है. पिछले दो सप्ताह में पश्चिम क्षेत्र में अधिक बारिश हुई लेकिन नौ सितंबर के बाद बारिश कम होगी.''
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं