एशिया कप 2026 राइजिग स्टार्स का शेड्यूल शनिवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल ने जारी कर दिया है. कतर क्रिकेट एसोसिएशन 19 से 29 नवंबर 2026 तक 'एशियन क्रिकेट काउंसिल मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स' टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. इसके मैच दोहा के वेस्ट एंड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे.
भारत 'ए' अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा. इसके बाद 24 नवंबर को उसका मुकाबला यूएई से होगा. भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच बहुप्रतीक्षित मैच 22 नवंबर को खेला जाना है. वहीं, पाकिस्तान 'ए' का सामना 20 नवंबर को यूएई से और 24 नवंबर को नेपाल से होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा
यूएई और नेपाल 22 नवंबर को एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे. ग्रुप ए में श्रीलंका 'ए', बांग्लादेश 'ए', अफगानिस्तान 'ए' और हांगकांग, चीन शामिल हैं. आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और वे 'सिंगल राउंड-रॉबिन' फॉर्मेट में खेलेंगी. प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.
26 और 27 नवंबर को सेमीफाइनल मैच
सेमीफाइनल मैच 26 और 27 नवंबर को खेले जाने हैं। इसके बाद 29 नवंबर को फाइनल मुकाबला होगा. नेपाल, हांगकांग, चीन और यूएई ने जुलाई में मलेशिया में हुए एसीसी पुरुष प्रीमियर कप के जरिए इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाई है.
तीनों एसोसिएट टीमें अपने सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मैदान में उतारेंगी. नेपाल या यूएई और किसी भी 'फुल मेंबर' की 'ए' टीम के बीच होने वाले सभी मैचों को आधिकारिक 'लिस्ट ए' का दर्जा मिलेगा. इसका मतलब यह है कि नेपाल और यूएई के खिलाफ भारत 'ए' के मैच 'लिस्ट ए' मुकाबलों के रूप में गिने जाएंगे, जबकि नेपाल और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला एक आधिकारिक वनडे मैच होगा.
हांगकांग और चीन को क्रिकेट वर्ल्ड कप चैलेंज लीग के बाहर 'लिस्ट ए' मैच खेलने की अनुमति है, लेकिन 'ए' टीमों के खिलाफ उनके मुकाबलों का दर्जा एसीसी की मंजूरी पर निर्भर करेगा. पिछले साल भी इस टूर्नामेंट का आयोजन दोहा में ही हुआ था, जहां फाइनल में पाकिस्तान 'ए'ने बांग्लादेश 'ए' को सुपर ओवर में शिकस्त देकर खिताब जीता था.
- ग्रुप A: श्रीलंका A, बांग्लादेश A, अफगानिस्तान A और हांगकांग, चीन
- ग्रुप B: भारत ‘A', पाकिस्तान ‘A', नेपाल और UAE
ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल (केवल एसोसिएट मैच)
- 19 नवंबर 2026: बांग्लादेश A बनाम हांगकांग, चीन
- 20 नवंबर 2026: पाकिस्तान A बनाम UAE,
- 20 नवंबर 2026: भारत ‘A' बनाम नेपाल
- 21 नवंबर 2026: श्रीलंका A बनाम हांगकांग, चीन
- 22 नवंबर 2026: UAE बनाम नेपाल
- 22 नवंबर 2026: भारत बनाम पाकिस्तान
- 23 नवंबर 2026: अफ़ग़ानिस्तान ‘A' बनाम हांगकांग, चीन
- 24 नवंबर 2026: भारत A बनाम UAE
- 24 नवंबर 2026: पाकिस्तान ‘A' बनाम नेपाल
- 29 नवंबर 2026: फाइनल
यह भी पढ़ें- 112 रन पर गिर गए थे 6 विकेट, फिर दूसरे T20I में तिलक और नीतीश ने न्यूजीलैंड के जबड़े से कुछ यूं छीन ली जीत
यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा नंबर-1 और टॉप-3 में रोहित शर्मा, T20I पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
यह भी पढ़ें- 'पहले की तरह कोई मेहनत नहीं करना चाहत...', कपिल देव ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं