विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान फाइनल: कहां देख पाएंगे अंडर 19 एशिया कप लाइव

अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा. टीम इंडिया की नजर रिकॉर्ड 9वीं हार एशिया कप का खिताब अपने नाम करने पर होगी.

भारत-पाकिस्तान फाइनल: कहां देख पाएंगे अंडर 19 एशिया कप  लाइव
भारत-पाकिस्तान फाइनल:


भारत को अगर नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीतना है तो उसे मौजूदा चैंपियन पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा जिसमें आर्यवीर सहवाग और ईशान सूद जैसे खिलाड़ियों की भूमिका अहम होगी. पिछले साल पाकिस्तान ने भारत को 151 रन से हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था. भारतीय टीम की निगाह उस हार का बदला चुकता करने और नौवीं बार ट्रॉफी जीतकर अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होगी.

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अब तक चार मैचों में 101 के औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. मजबूत कद-काठी वाले तेज गेंदबाज सूद ने अपनी तेज गति का अच्छा इस्तेमाल करते हुए चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं और भारत की गेंदबाजी उन पर काफी निर्भर है.

लेकिन इन दोनों के अलावा कप्तान लक्ष्य रायचंदानी, विकेटकीपर बल्लेबाज अन्वय द्रविड़, मध्य क्रम के बल्लेबाज अर्जुन राजपूत और वीके विनीत जैसे खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं दिखाई है. रायचंदानी और राजपूत ने हालांकि एक-एक अच्छी पारियां खेली हैं. राजपूत ने जहां ग्रुप चरण में पाकिस्तान के खिलाफ शतक बनाया था, वहीं रायचंदानी ने अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 93 रन की शानदार पारी खेली थी. इस मैच में विनीत ने भी अर्धशतक बनाया था.

जहां तक भारतीय गेंदबाजी का सवाल है तो अभी तक सूद ने ही अधिकांश जिम्मेदारी संभाली है. सूद को स्पिनरों राजपूत और मनल चौहान से और अधिक सहयोग की जरूरत होगी. इन दोनों ने अभी तक पांच-पांच विकेट लिए हैं, लेकिन उनमें से तीन विकेट एक ही मैच में आए हैं. 

पाकिस्तान के लिए उस्मान खान (238 रन) और तेज गेंदबाज रिजवानुल्लाह (11 विकेट) शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं. लीग चरण में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले हमजा जहूर फिर से अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक होंगे. रिजवानुल्लाह के अलावा पाकिस्तान के पास मोहम्मद सैयाम (08 विकेट) और अली रजा (06 विकेट) जैसे अच्छे गेंदबाज भी हैं.

कब और कहां होगा मुकाबला?

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल शानिवार 14 नवंबर को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, और टॉस सुबह 10:00 बजे (IST) होगा.

कहां देख पाएंगे लाइव

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल को सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. भारत में, इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जैक वुकुसिक अभी नंबर-1, वैभव सूर्यवंशी तोड़ देंगे रिकॉर्ड, T20 के 5 सबसे युवा कप्तान

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान-श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका, टॉप-5 में भारत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com