सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026/27 में बिहार की टीम अपना पहला मैच सौराष्ट्र के खिलाफ 14 नवंबर को खेलने वाली है, इस मैच में बिहार की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी करने वाले हैं, इस मैच में कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरते ही वैभव सूर्यवंशी टी-20 का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में जब वैभव मैदान पर कप्तानी करने उतरेंगे तो उनकी उम्र 15 साल 232 दिन होगी, ऐसा होते ही वैभव T20 टीम की कप्तानी करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे.
टी-20 के सबसे युवा कप्तान बनेंगे वैभव सूर्यवंशी
ऐसा कर वैभव सूर्यवंशी क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में T20 टीम की कप्तानी की थी.वहीं. भारत की ओर से टी-20 में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड महिपाल लोमरोर के नाम है. महिपाल लोमरोर ने 2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान की कप्तानी की थी तो उस समय उनकी उम्र 18 साल और 67 दिन थी.
टी20 में दुनिया के टॉप-5 सबसे युवा कप्तान
वैभव सूर्यवंशी (बिहार) - 15 साल 232 दिन (14 नवंबर 2026, सौराष्ट्र के खिलाफ संभावित कप्तानी)
जैक वुकुसिक (क्रोएशिया) - 17 साल 311 दिन
महिपाल लोमरोर (राजस्थान) - 18 साल 67 दिन
राशिद खान (अफगानिस्तान) - 20 साल 350 दिन
शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान) - 22 साल 127 दिन
सौराष्ट्र के खिलाफ मैच के लिए बिहार की संभावित प्लेइंग 11
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आयुष लोहरुका, आलोक कुमार, अल्तमश अशरफ, सूरज कश्यप, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष कुमार, हिमांशु सिंह, अमोद यादव, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, पृथ्वी राज
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार (विकेटकीपर), सूरज कश्यप, आशीष कुमार, प्रशांत सिंह, अमोद यादव, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, नवाज खान, आयुष लोहरुका, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, पृथ्वी राज, वासुदेव प्रसाद सिंह, अल्तमश अशरफ, अनमोल कुमार, तरूण कुमार
यह भी पढ़ें | Virat Kohli ने जीता दिल, 0 पर आउट करने वाले Matt Henry को दिया खास गिफ्ट, रिएक्शन ने लूटी महफिल, Video
यह भी पढ़ें | लैंगर- हेडन ओपनर, नंबर 3 कैलिस, नंबर 4 तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग ने चुनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं