विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने, सौराष्ट्र के खिलाफ 150 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान बिहार और सौराष्ट्र के बीच हुए मुकाबले में, 15 साल और 232 दिन के वैभव सूर्यवंशी T20 इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने, सौराष्ट्र के खिलाफ 150 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन
बिहार की कप्तानी करते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
NDTV

वैभव सूर्यवंशी पुरुषों के T20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बन गए, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 सीज़न के पहले मैच में बिहार की कप्तानी की, 15 साल 232 दिन की उम्र में, सूर्यवंशी ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र टीम के खिलाफ बिहार की कमान संभाली. बिहार ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. 

टी-20 के सबसे युवा कप्तान वैभव सूर्यवंशी

ऐसा कर वैभव सूर्यवंशी क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ 17 साल और 311 दिन की उम्र में T20 टीम की कप्तानी की थी.वहीं. भारत की ओर से टी-20 में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने का रिकॉर्ड इससे पहले महिपाल लोमरोर के नाम था. महिपाल लोमरोर ने  2018 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राजस्थान की कप्तानी की थी तो उस समय उनकी उम्र 18 साल और 67 दिन थी. 

टी20 में दुनिया के टॉप-5 सबसे युवा कप्तान

  • वैभव सूर्यवंशी (बिहार) - 15 साल 232 दिन (14 नवंबर 2026, सौराष्ट्र के खिलाफ कप्तानी करते ही)

  • जैक वुकुसिक (क्रोएशिया) - 17 साल 311 दिन

  • महिपाल लोमरोर (राजस्थान) - 18 साल 67 दिन

  • राशिद खान (अफगानिस्तान) - 20 साल 350 दिन

  • शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान) - 22 साल 127 दिन

वैभव सूर्यवंशी आखिरी बार भारत के न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 मैचों में खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने दो मैचों में 49 रन बनाए थे. हालांकि उन्हें घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के पहले दो मैचों के लिए कप्तान बनाया गया है, लेकिन संभावना है कि वैभव सूर्यवंशी 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' टूर्नामेंट के लिए इंडिया A टीम के साथ कतर जाएंगे. यह टूर्नामेंट 19 नवंबर से शुरू हो रहा है.

18 रन बनाकर आउट हुए वैभव

सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में ओपनिंग करने उतरे वैभव सूर्यवंशी 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वैभव ने अपनी 18 रन की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाने का कमाल किया. वैभव को साकरिया ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट करके बिहार को तगड़ा झटका दिया है. 

सौराष्ट्र प्लेइंग 11

  • विश्वराज जडेजा,
  • हार्विक देसाई (विकेट कीपर),
  • प्रेरक मांकड़,
  • रुचित अहीर,
  • समर गज्जर,
  • हरवंश पंगालिया,
  • चेतन सकारिया,
  • पार्थ भुट,
  • जयदेव उनादकट (कप्तान),
  • सिद्धांत राणा,
  • क्रेन्स फुलेत्रा

बिहार की प्लेइंग 11

  • आलोक कुमार,
  • वैभव सूर्यवंशी (कप्तान),
  • आयुष लोहारुका,
  • अल्तमश अशरफ (विकेट कीपर),
  • पृथ्वी राज,
  • सूरज कश्यप,
  • मयंक कुमार,
  • रघुवेंद्र प्रताप सिंह,
  • प्रशांत सिंह,
  • हिमांशु सिंह,
  • मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार (विकेटकीपर), सूरज कश्यप, आशीष कुमार, प्रशांत सिंह, अमोद यादव, रघुवेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह, नवाज खान, आयुष लोहरुका, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, पृथ्वी राज, वासुदेव प्रसाद सिंह, अल्तमश अशरफ, अनमोल कुमार, तरूण कुमार

यह भी पढ़ें | लैंगर- हेडन ओपनर, नंबर 3 कैलिस, नंबर 4 तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग ने चुनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | नंबर 1 गैरी सोबर्स, नंबर 3 बेन स्टोक्स, कपिल देव से आगे इमरान खान, जैक कैलिस ने चुने 10 महानतम ऑलराउंडर

यह भी पढ़ें | IND vs PAK U19 LIVE Score: काव्या ने कर दिया कमाल, हयाम बने शिकार, भारत को मिली पहली सफलता

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Bihar, Jaydev Dipakbhai Unadkat, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com