विज्ञापन

सिर्फ 2 रन से भारत 'सबसे बड़ी शर्मिंदगी' से बच गया, जानें कब, कहां मिलीं 6 सबसे बड़ी हार

माउंट मॉन्गनुई में शुक्रवार को चौथे वनडे में भारत को 244 रनों से विशाल अंतर का सामना करना पड़ा. और मैच के बाद गौतम गंभीर इससे बहुत ही ज्यादा नाखुश दिखाई पड़े

सिर्फ 2 रन से भारत 'सबसे बड़ी शर्मिंदगी' से बच गया, जानें कब, कहां मिलीं 6 सबसे बड़ी हार
मैट हेनरी ने भारतीय टॉप ऑर्डर को हत्थे से उखाड़ दिया
source: X

माउंट मॉन्गनुई में  जो टीम अय्यर के साथ हुआ, उसके बारे में किसी ने शायद ही कल्पना की हो. शुरुआती दो मैचों में भारत की जीत के बावजूद कई बातें खिलाफ गईं. पहले न्यूजीलैंड का 333 का स्कोर,  टीम इंडिया की फील्डिंग, फिर 0 पर 3 विकेट गिर जाना और सबसे आखिर में 244 रन की हार. लेकिन यहां थोड़ी गनीमत यह रही कि टीम इंडिया रनों के अंतर के लिहाज से सिर्फ 2 रन के अंतर से अपनी सबसे बड़ी हार से बच गया. अगर बाद में नमन धीर कुछ देर पहले और आउट हो गए होते, या नंबर-10 बल्लेबाज गुरनूर बरार दो रन न बनाते, तो भारत के साथ पर पिछले 52 साल की सबसे बड़ी हार चस्पा हो गई होती.  चलिए जनिए कि रनों के लिहाज से टीम इंडिया को कब-कब अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:  रोहित शर्मा ने बनाया कैचिंग में रिकॉर्ड, इस साल विराट, केएल राहुल सहित सभी को पीछे छोड़ा

0,0,0...भारत के साथ 52  साल में पहली बार हुआ ऐसा, जानें कब-कब किस टीम के साथ हुआ यह 'हादसा' 

                        रनों से हार
बनामजगहसाल
245 रनश्रीलंकाशारजाह2000
244 रनन्यूजीलैंडमाउंट मॉन्गनुई2026
214 रनदक्षिण अफ्रीकामुंबई (वानखेड़े)2015
208 रनऑस्ट्रेलियासिडनी2004
202 रनइंग्लैंडलॉर्ड्स (विश्व कप)1975
202 रनन्यूजीलैंडदांबुला2010

कैच छोड़ने की कीमत चुकाई, गंभीर ने कहा

चौथे वनडे में भारतीय टीम को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार की असली वजह भारतीय बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा. रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर आज अपना खाता भी नहीं खोल पाए, तो इनके आउट होने के बाद बड़े स्कोर के दबाव में इनसे पीछे के बल्लेबाज भी स्कोर नहीं हीं कर सके. इस दबाव में नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे, तो परिणाम 244 रनों से हार के रूप में मिला. . लेकिन कोच गौतम गंभीर के लिए बल्लेबाजों का फ्लॉप शो होना हार की असली वजह नहीं है. गंभीर ने मैच के बाद प्रेस से बात करते हुए हार की असली वजह पर बात की है. गंभीर ने सीधे तौर पर माना है कि शुरुआत में विल यंग का दो कैच छोड़ना मैच का असली टर्निंग प्वाइंट था. गंभीर ने कहा, "आकिब नबी बदकिस्मत रहे, अगर हमें विल यंग का विकेट मिल जाता, तो स्थिति कुछ और हो सकती थी, बाद में तो हमेशा यही लगता है कि क्या किया जा सकता था,  हमने कैच छोड़े और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Virat Kohli, India, New Zealand, New Zealand Vs India 11/13/2026 Nzin11132026271654, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com