युवा टीम इंडिया गुरुवार को पुरुषों के अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में आर्यवीर सहवाग के ज़बरदस्त फॉर्म का फायदा उठाकर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी. भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे सहवाग अब तक टूर्नामेंट के सबसे अच्छे बैटर रहे हैं. उन्होंने पिछले ग्रुप A गेम में UAE के खिलाफ 168 गेंदों पर 160 रन बनाए, जिससे भारत को 70 रन से जीत मिली. इस पारी ने उन्हें रन चार्ट में टॉप पर पहुंचा दिया है. उनके तीन स्कोर 70 नॉट आउट, 22 और 160 रहे हैं. नेपाल और UAE को हराने के बाद भारत अंतिम चार में पहुंच है. उन्हें केवल पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिसने वह ग्रुप मैच तीन विकेट से जीता था.
दूसरी ओर, अफगानिस्तान ग्रुप B में शीर्ष पर रहा. आर्यवीर के अलावा भारत को अर्जुन राजपूत ने भी उम्मीदें होंगी, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 109 रन बनाए थे. वहीं मीडियम पेसर ईशान सूद और लेफ्ट-आर्म स्पिनर मनाल चौहान ने भी प्रभावित किया है. उन्होंने आठ और पांच विकेट लिए हैं. भारत को इन दोनों खिलाड़ियों से अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से विरोधी टीम को जबरदस्त परेशान किया है. साथ ही उनके टॉप ऑर्डर ने भी काफी अनुशासित होकर बल्लेबाजी की है. अफगानिस्तान के लिए फैसल रहीमी और सुभान जखैल ने बल्लेबाजी की मुख्य जिम्मेदारी संभाली है. नूर अली 13 विकेट लेकर उनके सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं. अमीर हमजा ने भी पांच विकेट लिए हैं.
नेपाल के खिलाफ भारत की गेंदबाजी शानदार रही, जिसने विपक्षी टीम को 128 रन पर समेट दिया. इसके बाद कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और सहवाग ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाई. UAE के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी चमकी, जिसमें सहवाग की अगुवाई में टीम ने 7 विकेट पर 309 रन बनाए.
हालांकि, पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने भारत की बल्लेबाजी कमजोर दिखी और पूरी टीम 208 रन पर सिमट गई. बल्लेबाजी की ज्यादातर जिम्मेदारी अर्जुन राजपूत के कंधों पर आ गई, जबकि उनके अलावा केवल चार अन्य बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके. अफगानिस्तान की मजबूत गेंदबाजी के सामने भारत के टॉप ऑर्डर की कड़ी परीक्षा होगी. भारत ने रिकॉर्ड आठ बार अंडर-19 एशिया कप जीता है (जिसमें एक साझा खिताब भी शामिल है), और टीम इस बार फिर से फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी.
कब और कहां होगा मुकाबला
भारत बनाम अफगानिस्तान U-19 एशिया कप सेमीफाइनल 1 ओमान के मस्कट, अल अमरात में स्थित अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) पर खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा मैच
यह मुकाबला भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. जबकि मैच का टॉस 10 बजे होगा.
किस चैनल पर देख पाएंगे लाइव
भारतीय फैंस यह मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलिकास्ट होगा, जबकि सोनी लिव ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय अंडर-19 टीम: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, अर्जुन राजपूत, यशबर्धन चौहान, अन्वय द्रविड़ (डब्ल्यू), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, ईशान सूद, यशवीर गौड़, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल, शाविन विनोद.
अफगानिस्तान अंडर-19 टीम: अबिदुल्ला नादरजान, फरीदुल्लाह इहसास, सुभान जखैल, नोमान सलारजई (विकेटकीपर), शाह फैसल रहीमी, ताहिर सरवरी, अमीर हमजा, सोहेल खान (कप्तान), मोहम्मद अली, अब्दुल्ला हमदर्द, नूर अली नियाजी, सामी मुबारेज, बिलाल सलीमनखिल, लुत्फुल्लाह मोहम्मदी, इमरान मोहम्मदी, सुभान अली, फरीद जादरान, फैसल मुबारिज, अबिदुल्ला आबिद, हमजा खान अलीखिल.
यह भी पढ़ें: ICC Test Rankings: अफगानिस्तान के कप्तान ने रचा इतिहास, शुभमन गिल-ऋषभ पंत से निकले आगे
यह भी पढ़ें: 'हमेशा के लिए साथ...' अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं