विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026, भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच आज सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा, लेकिन इस मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है.

एशियन गेम्स 2026, भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
एशियन गेम्स, भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच मैच कब होगा शुरू

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को सोमवार को अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलना है। मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा.  प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम किसी भी टीम को कम नहीं आंक रहे। हमारा लक्ष्य गोल्ड जीतना है. अय्यर ने कहा, "जापान में आकर हमें बहुत अच्छा लगा. यहां के लोगों में अनुशासन है. यहां लोग निर्देशों का सही तरीके से पालन करते हैं. हम जापान की टीम के साथ खेलने के लिए टोक्यो में थे, इसलिए हमें अभ्यास का ज्यादा मौका नहीं मिला। हमें एक्सप्लोर करने का ज्यादा अवसर नहीं मिला है. नागोया भी अच्छी सिटी है. एशियन गेम्स को देखते हुए जिस तरह की तैयारी यहाँ की गई, वो बेहतरीन है."

भारत Vs अफगानिस्तान एशियाई गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल लाइव स्ट्रीम, टीवी चैनल भारत में कब और कहां होगा ?

भारत में भारत Vs अफगानिस्तान एशियाई गेम्स 2026  क्वार्टर फाइनल Live देखने का तरीका 

  • टीवी चैनल: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत में)

  • लाइव स्ट्रीम: सोनी लिव  (भारत में)

  • फ़्री-टू-एयर: डीडी स्पोर्ट्स (भारत में फ्री में यहां देख सकते हैं लाइव मैच) 

भारत Vs अफगानिस्तान एशियाई गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल टीमें

भारत क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: दरविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक, इमरान मीर, नजीबुल्लाह जादरान, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, खालिद तानिवाल, मोहम्मद अकरम, फरीदून दाऊदजई, फरमानुल्लाह सफी, हसन ईसाखिल, फैसल शिनोजादा, अरब गुल मोमंद

बारिश का साया मंडरा रहा है

सोमवार को दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत की भिंड़त अफगानिस्तान से इसी मैदान पर होनी है. हालांकि, मौसम का पूर्वानुमान बारिश की आशंका जता रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे बारिश की 69 प्रतिशत संभावना है, जो सुबह 9 बजे (जब पहला क्वार्टर फाइनल शुरू होना है) बढ़कर 70 प्रतिशत हो जाएगी. बारिश की आशंका सुबह 10 बजे (स्थानीय समय) 49 प्रतिशत, सुबह 11 बजे 75 प्रतिशत और दोपहर 12 बजे 71 प्रतिशत बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली नंबर 1, रोहित शर्मा नंबर 2, सफल रन-चेज में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- दो या तीन नहीं! एक दिन में लगे 6 शतक, वनडे क्रिकेट में फैंस को हमेशा याद रहेगा 27 सितंबर का दिन

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026 Day 9 LIVE Updates: मनु भाकर ने मेडल के लिए शुरू किया अभियान

ये भी पढ़ें- बारिश से रद्द होगा भारत-अफगानिस्तान मैच? क्या है एशियन गेम्स का नियम, जानें कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल, समझिए पूरा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com