Team India learned 4 lessons from Pakistan defeat: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मुकाबला 7 जून को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच खेला गया. इस मैच में जरुर ग्रीन टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा, लेकिन भारतीय टीम को भी इस हार से सबक सिखने को मिली है. रोहित एंड कंपनी यह भली भांति समझ गई है कि अगर उन्हें आईसीसी के बड़े खिताब के सूखे को खत्म करना है तो वह किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते हैं. यूएसए के खिलाफ मिली हार में पाकिस्तान की तरफ से कई चूक देखने को मिले. ऐसे में बात करें उन 4 प्रमुख पहलुओं के बारे में जो भारतीय टीम पाकिस्तान के इस बड़ी हार से सीख सकती है, तो वो इस प्रकार है-
पॉवरप्ले में करनी होगी ठोस बल्लेबाजीयूएसए के खिलाफ पॉवरप्ले में पाकिस्तान की टीम ने अपने कुल 3 बड़े विकेट गंवाए. नतीजा यह रहा कि आखिर तक उसके बल्लेबाज विकेट बचाते हुए ही नजर आए. अगर शुरुआत अच्छी रही होती तो आखिर में बल्लेबाज खुलकर खेलते और लक्ष्य बड़ा हो सकता था, लेकिन ऐसा नही हो सका. पाकिस्तान की इस दुर्दशा को देख टीम इंडिया जरुर चौकन्ना हो गई होगी. रोहित एंड कंपनी पॉवरप्ले में संभलकर खेलने का प्लान बना सकती है. वहीं आखिरी के ओवरों में जब पिच थोड़ी सही हो जाए तो वह बड़े शॉट का लिए आगे बढ़ सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शुरुआती 6 ओवरों में गेंदबाजों को पिच से खुब मदद मिलती हुई नजर आ रही है. ऐसे में विपक्षी टीम के खिलाफ किस रणनीति के साथ मैदान में उतरना होगा यह पहले प्लान तैयार करना होगा. उम्मीद है कप्तान और कोच पिच की हरकत को देखते हुए अभी से प्लान बनाना शुरू कर दिए होंगे.
'सुपर ओवर' में वाइड भूल कर भी ना डालेंपाकिस्तान की तरफ से 'सुपर ओवर' में मोहम्मद आमिर ने कुल 3 वाइड डाले. इस बीच विपक्षी टीम को वाइड के साथ-साथ बाई रन भी मिले. जिसके बदौलत यूएसए की टीम 1 विकेट के नुकसान पर 18 रन बनाने में कामयाब रही. अगर आमिर ने वाइड नई डाले होते तो बाई रन भी नहीं जाते. ऐसे में यूएसए की टीम 'सुपर ओवर' में 11 रन ही बना पाती. उन्होंने कुल 7 रन एक्स्ट्रा दिए थे. ऐसे में रोहित एंड कंपनी 'खुदा न खास्ता' मैच टाई होता है और 'सुपर ओवर' में पहुंचता है तो एक्स्ट्रा रन का ध्यान रखेगी.
'सुपर ओवर' में बल्लेबाजों का सही चयनपाकिस्तान की तरफ से 'सुपर ओवर' में इफ्तिखार अहमद और शादाब खान ने बल्लेबाजी की. कहीं न कहीं टीम का यह फैसला गलत साबित होता हुआ नजर आया. मैच के दौरान वह गेंदों से दूर नजर आए. ब्लू टीम के सामने भी अगर ऐसी परिस्थिति आती है तो वह जरुर इसका ध्यान रखेगी.
यह भी पढ़ें- राहुल का मयंक का सबका बदला लेगा तेरा सौरभ, बाबर ने रुलाए थे खून के आंसू, अब नेत्रावलकर ने लिया बदला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं