आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भारतीय स्क्वाड में शामिल किया गया तो सबको लगा कि 15 साल का यह बाएं हाथ का बल्लेबाज इस दौरे पर अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करेगा और सचिन तेंदुलकर के 36 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ देगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बेलफास्ट में सीरीज के पहले मुकाबले की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने साफ किया कि किसी भी इन फॉर्म बल्लेबाज को ड्रॉप करके वैभव को मौका नहीं दिया जाएगा.
भारत को इस सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया पहली हार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड के खिलाफ किसी फॉर्मेट में हारी है और इस हार के बाद पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने साफ शब्दों में कहा है कि वैभव को मौका दिया जा सकता था, लेकिन अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में मौका देना होगा.
सुनील गावस्कर ने भारत की हार के बाद आज तक से बात करते हुए कहा,"आज की टीम में दो नए खिलाड़ी थे. प्रिंस ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. तीन विकेट ली और आखिरी गेंद खेलने का मौका मिला और वहां उन्होंने छक्का भी मारा. एक महीने पहले से मैं कह रहा था कि आयरलैंड के जो दो मैच हैं, वहां पर, जिस तरह का वैभव सूर्यवंशी का फॉर्म था, तो उसको दोनों मैचों में खिलाया जा सकता था. एक मैच में आज अभिषेक शर्मा को लेते, सूर्यवंशी को ओपनिंग करवाने के लिए, दूसरे मैच में आज अभिषेक को ड्रॉप करके या बल्लेबाजी क्रम में नीचे करते संजू सैमसन को लेते."
पूर्व दिग्गज ने आगे कहा,"आप वैसा कर सकते थे. पर वैसा हुआ नहीं. यह जरूरी नहीं था कि वैभव होते तो मैच जिता देते, क्या पता वह भी 10-15 रन करके आउट हो जाते, लेकिन आपको युवा खिलाड़ियों को मौका देना था, तो ये दो मैच सबसे अच्छा मौका था, ट्राई करने का."
क्या इंग्लैंड के खिलाफ भी वैभव को मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि भारत कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी, इस पर गावस्कर ने कहा,"नहीं, उन्हें अब पहले ही मच में खिलाना होगा बस. बात सीधी सी है, जो आउट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज हैं, उन्हें बाहर रखिए और वैभव सूर्यवंशी को खिलाइए. या तो ओपनर हैं, उन्हें नंबर 1, 2 पर रखिए और वैभव को नंबर-3 पर खिलाइए. लेकिन आपको वैभव को पहले ही मैच में खिलाना होगा, जो इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई को है."
यह भी पढ़ें: आयरलैंड ने रोका भारत का विजयी रथ, 16वीं सीरीज बाद टीम इंडिया को मिली हार, इन दो गेंदबाजों ने किया खेला
यह भी पढ़ें: जयपाल राणा के 16 दिन बाद मां श्यामा देवी का भी निधन, बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं