विज्ञापन

India Playing 11 vs Sri Lanka: पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI का ऐलान, सरफराज खान को नहीं मिली जगह

India Playing 11 vs Sri Lanka in the 1st Test: गॉल टेस्ट मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.

India Playing 11 vs Sri Lanka: पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI का ऐलान, सरफराज खान को नहीं मिली जगह
IND vs SL, 1st Test, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11

IND vs SL, 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का ऐलान हो गया है. बता दें कि गॉल में सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले टेस्ट मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टॉस जीतने के बाद कप्तान गिल ने कहा," हम पहले बल्लेबाजी करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है. वही प्लेइंग XI है जो पिछले मैच में खेली थी.. आगे के लिए उत्साहित हैं." यानी भारत उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहा है जो अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 थी. 

केशरा नुवान्था ने किया डेब्यू

श्रीलंका की ओर से ऑफ-स्पिनर केशरा नुवान्था अपना इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे. 25 साल के इस खिलाड़ी को टेस्ट कैप मिल गई है. उन्होंने वॉर्म-अप मैच में केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत को आउट किया था.केशरा नुवान्था के नाम फर्स्ट क्लास में कुल 64 विकेट दर्ज है. 

'गॉल के किंग' से बचकर रहना होगा 
भारत को इस टेस्ट मैच में श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या, जिन्हें 'गाल का किंग' कहा जाता है, इस स्पिनर से बचकर रहना होगा. प्रभात ने 23 टेस्ट में 125 विकेट अपने करियर में अबतक हासिल किए हैं जिसमें से 81 विकेट सिर्फ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में लेने में सफल रहे हैं. ऐसे में इस टेस्ट मैच में भारत के बल्लेबाजों को  'गॉल के किंग' से बचकर रहना होगा. 

भारतीय प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

श्रीलंका प्लेइंग 11

लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला विकेटकीपर, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में जडेजा का 'डबल धमाका' तय! इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट हैं दूर

ये भी पढ़ें- गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?

ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान

ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में जडेजा का 'डबल धमाका' तय! इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट हैं दूर

ये भी पढ़ें- गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?

ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com