विज्ञापन

IND W vs PAK W, Weather Update: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा भारत-पाक मुकाबला, जानें मौसम अपडेट

हिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम पाकिस्तान पर हावी रही है.

IND W vs PAK W, Weather Update:  क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा भारत-पाक मुकाबला, जानें मौसम अपडेट
IND W vs PAK W: जानिए मौसम अपडेट

Birmingham Weather Today During IND-W vs PAK-W Match : बर्मिंघम में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज करना चाहेगी. भारतीय महिला टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए वॉर्म-अप मैच में 5 रन से करीबी हार के बाद इस मैच में उतरेगी. कार्डिफ में हुए इस मैच में दो बार बारिश की वजह से खेल रुका और गीले मैदान के कारण भी देरी हुई. क्या आज बारिश की संभावना है? ऐसे में जानते हैं .

कैसा रहेगा मौसम

AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, बर्मिंघम में दिन के समय बारिश की संभावना सिर्फ 15% है. मैच लोकल समय के अनुसार दोपहर 2:00 बजे (IST शाम 7:00 बजे) शुरू होगा. उस समय एजबेस्टन में आसमान में 31% बादल छाए रहने और 51% ह्यूमिडिटी (नमी) होने की उम्मीद है. हवा  13 km/h की रफ्ताऱ से चलेगी और हवा के झोंके 28 km/h तक पहुंच सकते हैं. तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश या बिजली कड़कने की वजह से मैच में देरी की बात करें, तो मौसम का पूर्वानुमान मैच के समय में किसी भी तरह की रुकावट का संकेत नहीं देता है. फैन्स आज भारत महिला और पाकिस्तान महिला टीमों के बीच बिना किसी रुकावट के एक दिलचस्प मैच की उम्मीद कर सकते हैं.

बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा

दरअसल, ग्रुप स्टेज के मैच बारिश के कारण रद्द होते हैं तो दोनों टीमों को एक-एक अंद दे दिया जाएगा. बता दें कि ग्रुप स्टेज वाले मैच के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं है. ऐसे में यदि आज भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 एक दे दिया जएगा. वैसे आज बारिश की संभावना बेहद ही कम है. 

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

ये भी पढ़ेंकब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख

ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट

ये भी पढ़ेंINDW vs PAKW: 37 की शेरनी, पाकिस्तान के लिए अकेली काफी है!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, India, Pakistan Women, India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com