विज्ञापन

पाकिस्तान में बनी कॉकरोच पार्टी,गृह मंत्री नकवी बोले- ये सब उलट-पुलट कर देंगे

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट में बोलते हुए नकवी ने कहा कि हम वर्तमान में जिस व्यवस्था में रह रहे हैं, वो पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.

पाकिस्तान में बनी कॉकरोच पार्टी,गृह मंत्री नकवी बोले- ये सब उलट-पुलट कर देंगे
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी

पाकिस्तान के नौजवानों ने एक नई मुहिम शुरू की है- कॉकरोच पार्टी पाकिस्तान. इनके इंस्टाग्राम बायो में स्पष्ट लिखा है- यह मुल्क पाकिस्तानियों का है, ये किसी भ्रष्टाचारी माफिया का नहीं है. पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान का जेन जी तेजी से इस मुहिम के साथ खुद को जोड़ रहा है. तमाम मुद्दों को लेकर शहबाज सरकार को घेरने का काम कर रहा है.

पाकिस्तान के गृह मंत्री क्या बोले?

अब पाकिस्तान के राजनीतिक गलियारों में भी इस मुहिम की चर्चा तेज हो चुकी है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी का एक बयान वायरल है. उस वायरल बयान में नकवी कह रहे हैं- अब एक नौजवान को आप कुछ भी कह सकते हैं, सिर्फ एक नौजवान या फिर कॉकरोच या फिर कुछ और, लेकिन सच्चाई यह है कि अगर ये कॉकरोच एकजुट हो गए तो ये सबकुछ उलट-पुलट कर देंगे.

पाकिस्तान की आर्थिक हालत खस्ता

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट में बोलते हुए नकवी ने कहा कि हम वर्तमान में जिस व्यवस्था में रह रहे हैं, वो पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. अब इस व्यवस्था में रहते हुए समाधान की उम्मीद नहीं की जा सकती है. अब जब तक बड़े रीफॉर्म नीं होंगे, पाकिस्तान उन्हीं मुद्दों पर चर्चा करता रह जाएगा जिस वो एक दशक पहले भी चर्चा करता था.

नकवी ने आगे कहा कि पाकिस्तान के लोग भी एक ऐसी न्याय व्यवस्था चाहते हैं जहां उन्हें समान अवसर मिले, जहां उनकी मेहनत का सम्मान हो. नकवी के मुताबिक पाकिस्तान को अब ऐसी व्यवस्था चाहिए जहां पर स्थानीय सरकारों को ज्यादा ताकत दी जाए.

ये भी पढ़ें- क्या फिर कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप?

पाकिस्तान के सामने चुनौतियां

जानकारी के लिए बता दें कि इस समय पाकिस्तान कई प्रकार की आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। एक तरफ इस मुल्क पर कर्ज की मार है तो वहीं दूसरी तरफ यहां पर महंगाई भी आसमान छू रही है. इस बीच पाकिस्तान में बनी कॉकरोच पार्टी ने तमाम राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ा दी है। नौजवानों के गुस्से का कैसे सामना किया जाए, इस पर नई बहस छिड़ चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Mohsin Naqvi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com