विज्ञापन

IND vs ZIM: रिंकू सिंह को लेकर आई यह बड़ी खबर, जानें पिता की सेहत पर ताजा अपडेट

Rinku Singh, T20 World Cup 2026: पिता की तबियत अचानक से ही बहुत ज्यादा खराब होने के कारण रिंकू सिंह को दो दिन पहले नोएडा लौटना पड़ा था

IND vs ZIM: रिंकू सिंह को लेकर आई यह बड़ी खबर, जानें पिता की सेहत पर ताजा अपडेट
India vs Zimbabwe: रिंकू सिंह
X: social media

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया वीरवार को सुपर-8 राउंड के तहत जिंबाब्वे (Ind vs Zim) के खिलाफ बहुत ही बड़ा मैच खेलने जा रही है, तो इस मैच से करीब दो दिन पहले पिता की तबियत खराब होने के कारण टी का साथ छोड़कर नोएडा लौटने वाले लेफ्टी बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) को लेकर अहम खबर आ रही है. रिंकू सिंह के पिता को लीवर कैंसर है और यह अपने आखिरी यानी चौथे चरण में है. पिता की तबियत खराब होने के कारण उन्हें मंगलवार को ही नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. और इस इमरजेंसी के कारण रिंकू को टीम की ट्रेनिंग बीच में छोड़कर पिता को देखने लौटना पड़ा था. लेकिन अब खबर यह है कि रिंकू पिता के साथ करीब छह घंटे बिताने के बाद एक बार  फिर से टीम के साथ जुड़ने को तैयार हैं. रिंकू चेन्नई टीम से जुड़ने के लिए चेन्नई के लिए रवाना हो चुके हैं. 

सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार रिंकू सिंह टीम की प्लानिंग का हिस्सा हैं और वह जिंबाब्वे के खिलाफ XI का हिस्सा हैं. इस मुकाबले के लिए भारतीय प्रबंधन पिछले मैचों में उम्मीदों पर एकदम नाकाम रहे अभिषेक शर्मा की जगह फिर से संजू सैमसन को खिलाने के लिए तैयार है.  इस स्थिति के बाद एक और लेफ्टी ईशान किशन नंबर-3 पर खेलने उतरेंगे.  वहीं, प्रबंधन वॉशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल को खिलाने जा रहा है. चर्चा रिंकू सिंह को भी बाहर बैठाने की थी, लेकिन सूत्रों ने बताया कि रिंकू जिंबाब्वे के खिलाफ खेलेंगे. 

अस्पताल ने पिता की सेहत पर जारी किया बुलेटिन

वहीं, रिंकू के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है. ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत नाजुक है और उन्हें अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती किया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, खानचंद इस समय मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. उनकी सांस लेने की प्रक्रिया को मशीन के माध्यम से नियंत्रित किया जा रहा है. इसके साथ ही, उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी यानी डायलिसिस की प्रक्रिया दी जा रही है. यह उपचार तब दिया जाता है जब किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए कृत्रिम सहायता की जरूरत होती है.

डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है. मेडिकल बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज को सर्वोत्तम संभव उपचार दिया जा रहा है और सभी आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, बीते कुछ घंटों में खानचंद की स्थिति में और भी गंभीर हुई है. चिकित्सकों का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं. परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं.

(इनपुट: IANS)

Ind vs Zim: जब यह होगा 'सुपर मिरेकल', तभी दक्षिण अफ्रीका से उपर आ पाएगा भारत, जानें व्यावहारिक गणित

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com