Dean Elgar: केपटाउन में बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में जो देखने को मिला, उसकी शायद की किसी ने कल्पना की हो. सालों बाद ऐसा हुआ कि मैच के पहले ही दिन कुल 23 विकेट गिरे. इस टेस्ट मैच के पहले दिन जितने विकेट गिरे उससे 133 सालों का रिकॉर्ड टूट गया. यह टेस्ट मैच डीन एल्गर के करियर का आखिरी मुकाबला है. बावुमा इस मैच में चोट के चलते बाहर हैं. ऐसे में डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे हैं. हालांकि, डीन एल्गर का आखिरी मैच यादगार नहीं रहा और वो पहली पारी में चार तो दूसरी पारी में सिर्फ 12 रन बना पाए. इस दौरान उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जो कोई भी बल्लेबाज नहीं चाहेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, डीन एल्गर अपने आखिरी टेस्ट मैच में एक ही दिन में दो बार आउट होने वाले टेस्ट इतिहास के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. डीन एल्गर ऑस्ट्रेलिया के जैक बैरेट के बाद अपने आखिरी टेस्ट के एक ही दिन में दो बार आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी बने. बैरेट का आखिरी टेस्ट 1890 में था. डीन एल्गर ने अफ्रीकी टीम के लिए पहली पार में 4 तो दूसरी पारी में 12 रन बनाए.
बता दें, इस मैच में दक्षिण अफ्रीका और भारत की पहली पारी को मिलाकर कुल 349 गेंदें फेंकी गई. यह किसी टेस्ट में दोनों टीमों द्वारा अपनी-अपनी पहली पारी में खेली गई गेंदों की संख्या के मामले में दूसरी सबसे कम है. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1902 के मेलबर्न टेस्ट की पहली दो पारियां 287 गेंदों में सिमट गई थी.
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. डीन एल्गर पहली पारी में मोहम्मद सिराज का शिकार बने थे. पहले दिन के पहले सेशन में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के सामने अफ्रीकी बल्लेबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर सिमट गई थी. इसके जवाब में भारतीय टीम ने विराट कोहली की 46, रोहित शर्मा की 39 और शुभमन गिल की 36 रनों की पारी के दम पर 153 रन बनाए.
भारत ने अपने आखिरी के 6 विकेट बिना कोई रन जोड़े गंवा दिए, जो अपने आप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है. भारत ने पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पर 100 से कम रनों की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद दिन के आखिरी सेशन में बल्लेबाजी को आए अफ्रीकी टीम के लिए डीन एल्गर दूसरी पारी में सिर्फ 12 रन बना पाए. एल्गर दूसरी पारी में मुकेश कुमार का शिकार बने. दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए थे.
यह भी पढ़ें: ICC Awards 2023: ये खिलाड़ी 'इमर्जिंग मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर' की दौड़ में शामिल, इस भारतीय को भी मिली जगह
यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: पहले दिन आई विकटों की बाढ़, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड, 133 साल बाद हुआ ऐसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं