IND vs SA 2nd Test Day 1: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन में हो रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के पहले दिन काफी कुछ घटा. मैच के पहले सेशन में मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ 55 रनों पर समेट दिया. इसके बाद रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली की पारियों के दम पर भारत मजबूत स्थिति में पहुंचा ही था कि अफ्रीकी गेंदबाजों ने कहर बरपाया और भारत के आखिरी के छह बल्लेबाजों को बिना खाता खोले ही पवेलियन की राह दिखा ही. इस मैच में भारत के छह बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए जो कि एक शर्मनाक रिकॉर्ड है. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक मुकेश कुमार और जसप्रीत बुमराह ने तीन अफ्रीकी बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे, जिसके बाद पिच को लेकर सवाल तो उठे ही, कई बड़े से बड़े रिकॉर्ड भी टूटे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
टेस्ट के पहले दिन गिरे 23 विकेट
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे. यह टेस्ट के पहले दिन गिरे दूसरे सर्वाधिक विकेट है. साल 1890 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मैच में कुल 22 विकेट गिरे थे. यानि 133 सालों बाद यह रिकॉर्ड टूटा है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1902 में मेलबर्न में हुए टेस्ट मैच में पहले दिन 25 विकेट गिरे थे और यह किसी भी टेस्ट के पहले दिन गिरे सबसे अधिक विकेट हैं.
टेस्ट के पहले दिन सर्वाधिक विकेट
25 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902
23 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024
22 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1890
22 - ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड, 1951
21 - दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, गक़ेबरहा, 1896
इसके अलावा किसी टेस्ट मैच में एक दिन गिरे सर्वाधिक विकटों की लिस्ट में यह मैच छठे स्थान पर आ गया है.
टेस्ट में एक ही दिन में सर्वाधिक विकेट
27 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, लॉर्ड्स, 1888 (दिन 2)
25 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न, 1902 (पहला दिन)
24 - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 1896 (दिन 2)
24 - भारत बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018 (दिन 2)
23 - दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, केप टाउन, 2011 (दिन 2)
23 - दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, केप टाउन, 2024 (पहला दिन)
बात अगर मैच की करें तो मोहम्मद सिराज ने सुबह छह विकेट झटककर करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे भारत ने दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रनों पर समेट दी. सिराज ने लगातार नौ ओवर के अपने पहले स्पैल में 15 रन देकर छह विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका का यह 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर है.
पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका को 55 पर समेटने के बाद विराट कोहली की 46, रोहित शर्मा की 39, शुभमन गिल की 36 और केएल राहुल की 8 रनों की पारी के दम पर भारत ने 153 रन बनाए. भारत ने अंतिम सत्र में 11 गेंद में छह विकेट गंवा दिये. भारत के छह बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और जो खिलाड़ी नाबाद रहा, उसका भी खाता नहीं खुला. लुंगी एनगिडी (30 रन देकर तीन विकेट) और कागिसो रबाडा (38 रन देकर तीन विकेट) ने अंत के छह में से पांच विकेट झटके जिससे उन्होंने बढ़त 100 से कम रहने दी. दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में आक्रामकता के साथ अधिक सतर्कता भी दिखायी जिससे उसने स्टंप तक तीन विकेट गंवाकर 62 रन बना लिये और अभी वह 36 रन से पीछे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं