भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए तीन टी20 मैचों सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. इसके बाद दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया. दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन ही बना सकी. वहीं भारत ने केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से मुकाबला अपने नाम किया.
डेविड मिलर पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में हुए डक
अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे. दोनों ने मिलकर 3 ओवर के अंदर ही आधी दक्षिण अफ्रीकी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारत के लिए मैच का दूसरा और अपने स्पैल का पहला ओवर फेंकने आए अर्शदीप सिंह ने ओवर की दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक को बोल्ड किया. इसके बाद उन्होंने ओवर की पांचवीं गेंद पर राइली रूसो को पंत के हाथों कैच आउट करवाया. वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने डेविड मिलर को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई गेंदबाज डेविड मिलर को शून्य के स्कोर पर पवेलियन भेजने में सफल हुआ है.
दरअसल, डेविड मिलर ने इस मुकाबले से पहले 104 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 90 पारियों में 32.40 की औसत से 1944 रन बनाए थे. इस दौरान वो कभी भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन वापस नहीं लौटे थे.
महेंद्र सिंह धोनी बिना डक हुए लगातार सबसे ज्यादा पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर हैं. धोनी ने बिना डक का सामना किए लगातार 85 पारियां खेली हैं. वहीं न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल इस सूची में तीसरे पायदान पर है, जबकि पाकिस्तान के शोएब मलिक इस सूची में चौथे और बांग्लादेश के महमूदुल्लाह पांचवे स्थान पर हैं.
बात अगर मैच की करें तो दक्षिण अफ्रीका निर्धारित ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाने में ही सफल हो पाई. केशव महाराज ने 41 रनों की पारी खेली और वो टीम के टॉप स्कोरर रहे. जबकि एडन मार्करम ने 25 और वेन पार्नेल ने 24 रनों की पारी खेली. भारत के लिए अर्शदीप ने तीन, दीपक चाहर और हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट झटके. वहीं भारत के लिए केएल राहुल ने नाबाद 51 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को मुकाबले में जीत दिलाई. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. सीरीज का अगला मुकाबला 2 अक्टूबर को खेला जाना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं