विज्ञापन

पहले T20 से पहले एक्शन में गौतम गंभीर, नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के साथ की बात, मिलकर बनाया मास्टर प्लान

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 से पहले फुल एक्शन में गौतम गंभीर नजर आए हैं. गंभीर ने चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के काफी देर बात की और सीरीज को लेकर मास्टर प्लान तैयार करते हुए दिखे हैं.

पहले T20 से पहले एक्शन में गौतम गंभीर, नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के साथ की बात, मिलकर बनाया मास्टर प्लान
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला टी-20 मैच (22 अक्टूबर)

क्राइस्टचर्च में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला जाएगा. सीरीज में भारतीय टीम को 5 मैच खेलने हैं. टी-20 सीरीज के पहला मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने 3 घंटे प्रैक्टिस की है. प्रैक्टिस के दौरान गौतम गंभीर नए चीफ नए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के साथ काफी देर तक बातें करते हुए नजर आए हैं. दोनों ने मिलकर टी-20 सीरीज के लिए मास्टर प्लान बना लिया है. इसका ताजा उदारण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान देखने को मिला, जब टीम के कप्तान  श्रेयस अय्यर ने सीधे तौर पर कह दिया है कि टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में लाना मुश्किल है. यानी गंंभीर और प्रज्ञान ओझा ने मिलकर वैभव को इस सीरीज से बेंच पर बैठाने का फैसला कर लिया है. 

अभिषेक शर्मा से काफी देर तक बातचीत

प्रैक्टिस सेशन के दौरान गौतम गंभीर ने विशेष रूप से अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर उनसे काफी देर तक बात की है. गंभीर के सामने अभिषेक ने बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की. बता दें कि अभिषेक इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं और उनसे इस सीरीज में भी टीम इंडिया को काफी उम्मीद है. 

संजू सैमसन को भी कराई बल्लेबाजी प्रैक्टिस

प्रैक्टिस सेशन में संजू से भी गंभीर ने बात की और उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखा, गंभीर जिस तरह से भारतीय ओपनरों के साथ समय बिता रहे थे उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि यह वह सीरीज होगी, जिसमें संजू के लिए भविष्य की योजना बनेगी. इस सीरीज में संजू चल निकलते हैं तो फिर वैभव के लिए आगे के सीरीज के लिए प्लेइंग 11 में खेलना और भी मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में यह टी-20 सीरीज खासकर संजू सैमसन के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है. 

भुवनेश्वर कुमार पर नजर

वहीं, 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है. ऐसे में टी-20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार के परफॉर्मेंस पर नजर रहेगी. न्यूजीलैंड में पिच तेज गेंदबाजों को मदद देती है, ऐसे में इस सीरीज में भुवी की गेंदबाजी भारत का मुख्य हथियार साबित हो सकता है. यही कारण है कि भुवी को टीम में वापस बुलाया गया है. बता दें कि भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टी20 टीम में दोबारा जगह बनाई है. उन्होंने 28 विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए टाइटल बचाने में अहम भूमिका निभाई. वह आईपीएल 2026 में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और सिर्फ एक विकेट के अंतर से कगिसो, रबाडा से पर्पल कैप चूक गए. भुवनेश्वर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना आखिरी मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड में टी20 फॉर्मेट के तौर पर खेला था. भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 87 टी20 मुकाबलों में 23.10 की औसत से 90 विकेट लिए हैं. 

क्या भारतीय टीम  4 तेज गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरेगी

अब जब न्यूजीलैंड में यह सीरीज है तो भारतीय टीम के कोच गंभीर  तेज गेंदबाजी विकल्प को लेकर भी रणनीति बना चुके होंगे. चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा के साथ बातचीत के दौरान गंभीर ने गेंदबाजी विकल्प पर भी मंथन किया होगा. यह देखना होगा कि टीम इंडिया भुवी, मयंक, अर्शदीप और प्रिंस के साथ मैदान पर उतरता है या नहीं, न्यूजीलैंड की पिचों पर 3 गेंदबाजी विकल्प के अलावा  वरुण चक्रवर्ती के साथ भी गंभीर जा सकते हैं. अब पहले टी-20 में टॉस के बाद ही यह पता चलेगा कि गंभीर और नए चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा ने इस सीरीज के लिए क्या रणनीति बनाई है. 

यह भी पढ़ें | विराट कोहली नंबर-1, सनथ जयसूर्या नंबर-2, वसीम अकरम ने चुने ODI क्रिकेट के टॉप-3 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, भुवी IN, वैभव OUT, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें | क्या NZ दौरे पर भी बेंच पर बैठे रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने आखिरकार तोड़ दी चुप्पी!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Abhishek Sharma, Vaibhav Sooryavanshi, Pragyan Ojha, Sanju Viswanath Samson, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com