IND vs PAK: भारत के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 45 गेंद पर अर्धशतक जमाया. और 57 रन बनाकर आउट हुए. कोहली की पारी के दम पर भारतीय टीम ने 20 ओवर में 151 रन बनाए. कोहली के अलावा 39 रन की पारी ऋषभ पंत ने खेली. बता दें कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेने में सफल रहे. इसके अलावा हसन अली ने 2 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई. दोनों गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम कस दिया. यही नहीं पहले ही ओवर में शाहीन ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आउट कर भारतीय टीम को तगड़ा झटका दिया था.
IND vs PAK: विराट कोहली का धमाका, T20 World Cup में तोड़ दिया गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
वहीं, तीसरे ओवर में शाहीन ने कमाल की गेंद पर केएल राहुल (KL Rahul) को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखा दी थी. केएल राहुल केवल 4 रन ही बना सके थे. जिस गेंद पर केएल राहुल बोल्ड हुए वो गेंद बेहद ही खतरनाक थी. .
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केएल राहुल को कुछ समझ में ही नहीं आया कि वो कैसे बोल्ड हो गए. शाहीन ने राहुल के डिफेंस को भेद दिया और बोल्ड कर पवेलियन पहुंचा दिया. बोल्ड होने के बाद कुछ समय के लिए राहुल सदमें में चले गए थे. निराश होकर पवेलियन लौटे.
IND vs PAK: ऋषभ पंत ने 'एक हाथ' से पाकिस्तानी गेंदबाजों के छुड़ा दिए छक्के- Video
भारतीय टीम के 3 विकेट 31 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद पंत ने कप्तान कोहली के साथ शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की, जिसके कारण भारतीय टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहंच पाई. पंत ने 30 गेंद पर 39 रन की पारी खेली और अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए.
VIDEO: T20 World Cup: टॉस पाकिस्तान ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं