विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

IND vs PAK: ऋषभ पंत ने 'एक हाथ' से पाकिस्तानी गेंदबाजों के छुड़ा दिए छक्के- Video

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भले ही भारत के ओपनर फ्लॉप रहे लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर फैन्स का दिल जीत लिया

IND vs PAK: ऋषभ पंत ने 'एक हाथ' से पाकिस्तानी गेंदबाजों के छुड़ा दिए छक्के- Video
ऋषभ पंत ने मचाया कोहराम

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भले ही भारत के ओपनर फ्लॉप रहे लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर फैन्स का दिल जीत लिया. पंत ने 30 गेंद पर 39 रन बनाए जिसमें उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. पंत ने अपनी पारी के दौरान जो दो छक्के लगाए वो अपने ही अंदाज में एक हाथ से लगाए. पंत के छक्के को देखकर फैन्स हैरान रह गए तो वहीं पाकिस्तानी गेंदबाजों की भी हालत खराब हो गए. हालांकि पंत को शादाब खान ने अपनी फिरकी में फंसाकर आउट किया लेकिन अपनी 39 रन की पारी के दौरान उन्होंने फैन्स का खूब मनोरंजन किया.

IND vs PAK: शाहीन अफरीदी की गेंद पर कोहली ने खड़े-खड़े मार दिया छक्का, गेंदबाज के उड़ गए होश- Video 

जब पंत पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे तो क्रीज पर कोहली भी मौजूद थे, पंत के द्वारा एक हाथ से छक्का लगाए जाने पर विराट भी हैरानी से उन्हें देख रहे थे. यही नहीं कोहली ने उनके पीठ को थपथपाई भी. सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार पंत के छक्के लेकर रिएक्ट कर रहे हैं.

बता दें कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हुए, इसके बाद केएल राहुल भी आजके मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. लेकतिन इसके बाद कोहली ने जमकर बल्लेबाजी की और पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करते दिखे, कोहली ने दवाब वाले मैच में क्रीज पर जमकर बल्लेबाजी की और भारतीय टीम को मुसीबत से बाहर निकाला.

VIDEO: T20 World Cup: टॉस पाकिस्तान ने जीता है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, India, Pakistan, India Vs Pakistan 10/24/2021 Inpk10242021204827, ICC T20 World Cup 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com