Mohammad Amir vs Abhishek Sharma: मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा के बारे में भारत-पाक मैच से पहले बड़ा बयान दिया और कहा, “वह बस एक स्लॉगर है, उसके फेल होने के चांस ज़्यादा हैं, वह टेक्निकली अच्छा बैट्समैन नहीं है, अगर आप बॉडी लाइन पर बॉलिंग करते हैं तो ऐसे बैट्समैन को टैकल करना मुश्किल नहीं है. वह स्लो बॉल्स के सामने भी स्ट्रगल करेगा. "आमिर ने अपने इस बयान के बाद एक और बयान दिया और कहा कि, देखिए मैं इस जनरेशन का सबसे महान बल्लेबाज विराट कोहली को मानता हूं, मैं,अभी भी कह रहा हूं कि कोहली सबसे महान बल्लेबाज लेकिन अभिषेक शर्मा स्लॉगर है.
ये भी पढ़ें -T20 World Cup 2026: कोलंबो डायरी; हार्दिक का हैप्पी वैलेंटाइन डे और पाकिस्तान के डगआउट में सांप
आमिर के इस बयान के बाद पाकिस्तान के' विराट कोहली' माने जाने वाले अहमद शहजाद ने रिएक्ट किया और कहा, "देखिए ये आमिर की बात है. आमिर की सोच है. वह गेंदबाज के तौर पर देख रहा है. उसे लगता है कि अभिषेक स्लॉगर है लेकिन मैं अभिषेक को पसंद करता हूं, सभी को अपनी-अपनी बात रखने का हक है, इसमें कोई डिबेट नहीं होनी चाहिए, हां वह अभिषेक को गेंदबाज के तौर पर आसान बल्लेबाज मानता है , उसे ऐसा कहने का हक भी है, उसने कोहली और रोहित को आउट किया है. उसने कहा वह बतौर गेंदबाज कहा इसलिए इसपर डिबेट नहीं होनी चाहिए."
वहीं, पूर्व पाक खिलाड़ी अहमद शहजाद और मोहम्मद आमिर की बात को सुनकर रिएक्ट करते है और कहते हैं कि भाई चाहे जो भी हो हमें भी दो ऐसे स्लॉगर चाहिए. राशिद लतीफ की बात सुनकर दोनों हंसने लग जाते हैं. बता दें कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है, फैन्स इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं