विज्ञापन

भारत vs नामीबिया मैच से पहले अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर बड़ा अपडेट, जानें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन के लक्षण, कारण और बचाव

Abhishek Sharma News: अभिषेक शर्मा यह मैच खेलेंगे या नहीं. हाल ही में पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

भारत vs नामीबिया मैच से पहले अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर बड़ा अपडेट, जानें गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन के लक्षण, कारण और बचाव
क्या अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं?

Abhishek Sharma News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारत और नामीबिया की टीमें राजधानी दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा यह मैच खेलेंगे या नहीं. हाल ही में पेट में संक्रमण के कारण अभिषेक के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं, हालांकि अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तिलक वर्मा ने कहा, “अभिषेक को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, कल मैच से ठीक पहले हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं और उसी के आधार पर नामीबिया के खिलाफ उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा.”

जहां एक ओर फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी है कि पेट में संक्रमण की समस्या क्यों होती है और इससे बचने के क्या उपाय हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन क्या है?

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन कोल्ड कंडिशन में पनपने वाले वायरस, बैक्टीरिया और परजीवियों के कारण होता है. ये संक्रमण दूषित भोजन, पानी या सतहों के जरिए आसानी से फैलते हैं.

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन के लक्षण 

  • दस्त
  • उल्टी 
  • पेट में क्रैम्प्स 
  • बुखार
  • कमजोरी

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन से बचने के उपाय 

  • इन संक्रमणों को रोकने के लिए हाइजीन बनाए रखना जरूरी है.
  • हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से खाने से पहले धोएं. 
  • खाना पकाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसमें सफाई का खासतौर पर ध्‍यान रखा जाए. 
  • जल्दी खराब होने वाली वस्तुओं को सही टेंपरेचर पर स्टोर करें. 
  • पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए फिल्टर किया हुआ पानी लें. 

इसे भी पढ़ें: Happy Hug Day Wishes: हग डे पर ऐसे करें अपने पार्टनर को विश, यहां देखें बेस्ट संदेश और शायरियां

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma Stomach Infection, T 20 Word Cup 2026, T20 World Cup India Match, Causes Of Stomach Infection, Stomach Infection Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com