विज्ञापन

India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे या नहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा संकेत 

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले यानी भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कई पहलुओं को लेकर अहम बात की

India vs Pakistan: अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे या नहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा संकेत 
India vs Pakistan, T20 World Cup 2026:
X: social media

खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में रविवार को  कोलंबो में खेले जाने वाले ग्रुप 'ए' में भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan के बीच खेले जाने वाले मेगा मुकाबले की पूर्व संध्या पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा इशारा करते हुए साफ कर दिया है कि पेट खराब होने के कारण नामीबिया के खिलाफ बाहर रहने वाले आतिशी अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे. वहीं,  भारतीय कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पड़ोसी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को लेकर भी स्थिति साफ करते हुए कहा कि हम मैच से पहले यह तय करेंगे कि इस बाबत क्या करना है. वर्ल्ड कप के इस मेगा मैच को लेकर प्रेस कॉन्प्रेंस में सूर्यकुमार ने कुलदीप यादव के खेलने, उस्मान तारिक सहित कई पहलुओं को लेकर जवाब दिए.

India vs Pakistan के मुकाबले पर यादव ने कहा, 'हम इस मैच को खेलने के हमेशा ही मानसिक रूप से तैयार थे. और हो रहे घटनाक्रम के बीच हमारा पूरा ध्यान अपनी तैयारियों पर केंद्रित था'.वहीं, कोलंबो के मौसम को लेकर कप्तान ने कहा, 'यह वह पहलू है, जिस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है. हम अच्छी क्रिकेट खेलने पर ही नियंत्रण कर सकते हैं. हमने इस मैदान पर बहुत ज्यादा क्रिकेट खेली और यह अनुभव हमारे काम आएगा.'  वहीं, अभिषेक शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल पर भी सूर्यकुमार ने  इशारों में ही सबकुछ  कह दिया. दरअसल भारत से पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा था कि वह चाहते हैं कि अभिषेक इस मेगा मुकाबले में खेलें.

सूर्यकुमार ने सलमान के ही बयान को आधार बनाते हुए कहा, 'अगर हमसे चाहते हैं, तो हम कल उन्हें मुकाबले में खिलाएंगे.'  वहीं, भारतीय कप्तान ने चर्चाओं में चल रहे पाकिस्तानी मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर भी जवाब दिया.  भारतीय कप्तान ने उस्मान तारिक के चैलेंज पर कहा, 'हम उस्मान तारिक के सामने सरेंडर नहीं कर सकते. समय-समय पर हमने पाठ्यक्रम से बाहर आए सवालों का सामना किया है. ऐसे में ऐसा नहीं हो सकता कि हम इसका हल करने की कोशिश न करें. क्या भारतीय टीम इस बार पाकिस्तान खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी? इस पर सूर्या ने कहा, 'इस बारे में आपको टॉस के समय पता चल जाएगा. आप 24 घंटे इंतजार करें. इसी दौरान सूर्या ने दोबारा साफ करते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा कल पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे'. कोलंबो में पाकिस्तान को मिलने वाले फायदे के सवाल पर सूर्या ने कहा, 'यह सही है कि कोलंबो में पाकिस्तान के पास फायदा है, लेकिन ठीक है, हमने भी अपने लिए प्लान तैयार किया है. हमने भी कोलंबो में बहुत ज्यादा क्रिकेट खेली है.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: हम सरेंडर नहीं करेंगे...' उस्मान तारिका को लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

लेखक के बारे में
img
विमल मोहन
Editor Sports, NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suryakumar Ashok Yadav, Abhishek Sharma, India, Pakistan, Cricket, India Vs Pakistan 02/15/2026 Inpk02152026268086, T20 World Cup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com