विज्ञापन

बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की तो उसे रौंद दिया जाएगा : पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी चेतावनी

बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी हुमायूं कबीर के साथ मिलकर हिन्दू समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं. बंगाल की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रही हैं और इस विवाद की वजह से भारतीयता भी कमजोर हो रही है.

बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की तो उसे रौंद दिया जाएगा : पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष ने दी चेतावनी
  • पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर बीजेपी ने सख्त चेतावनी दी है.
  • बीजेपी अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ मस्जिद निर्माण प्रयास रुकवाए जाएंगे.
  • तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर को सस्पेंड किया लेकिन बीजेपी इसे ममता बनर्जी की राजनीतिक चाल मानती है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बंगाल में हुमायूं कबीर की ओर से बाबरी मस्जिद बनाने पर सियासत जारी है. बीजेपी ने हुमायूं कबीर को चेतावनी दी है. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और सांसद समीक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ किसी ने बाबरी मस्जिद बनाने की कोशिश की तो उसे रौंद दिया जाएगा. हम देश में बाबर के नाम पर फिर कोई मस्जिद बनने नहीं देंगे.

मुर्शिदाबाद में विवादित "बाबरी मस्जिद" निर्माण शुरू होने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के निलंबित और विवादित विधायक हुमायूं कबीर यात्रा निकलने की तैयारी कर रहे हैं. बीजेपी ने इस पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया है कि हुमायूं कबीर तृणमूल कांग्रेस का प्लान B हैं.

समीक भट्टाचार्य ने एनडीटीवी से कहा कि हुमायूं कबीर ही तृणमूल कांग्रेस हैं और तृणमूल कांग्रेस ही हुमायूं कबीर है. हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड करना सिर्फ एक दिखावा था. यह ममता बनर्जी की ध्रुवीकरण की राजनीति का हिस्सा है.

बीजेपी का आरोप है कि पश्चिम बंगाल देश का अकेला राज्य है जहां रोहिंग्या मुसलमान welcome guest हैं और चुनावों से पहले ध्रुवीकरण की राजनीति के तहत ऐसे घुसपैठियों को बचाने के लिए ममता बनर्जी काला कोट पहनकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गयी थीं.

'ममता बनर्जी के कहने पर ही हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बना रहा है.'

झारखण्ड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को हुमायूं कबीर को गिरफ्तार कर जेल न भेजने पर ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. बीजेपी सांसद में एनडीटीवी से बातचीत में दीपक प्रकाश ने एनडीटीवी से कहा था, "हुमायूँ कबीर और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलु हैं. ममता बनर्जी के कहने पर ही हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बना रहा है. अगर पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार मज़बूत रहती, तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती तो ऐसे लोगों को जेल के अंदर भेज देती. लेकिन सरकार ढीली-ढाली है, दोनों मिलजुलकर षड्यंत्र रह रहे हैं, हिंदी और सनातन भावनाओं को कमज़ोर करने की कोशिश कर रहे हैं".

बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी हुमायूं कबीर के साथ मिलकर हिन्दू समाज को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं. बंगाल की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रही हैं और इस विवाद की वजह से भारतीयता भी कमजोर हो रही है.

इससे पहले उत्तर प्रदेश के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कह चुके हैं कि बाबरी मस्जिद जैसी संरचना कभी दोबारा नहीं बन सकेगी. मंगलवार को योगी ने कहा था, "कयामत का दिन कभी नहीं आएगा, इसलिए बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकेगी.”

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com