विज्ञापन

IND vs PAK: बाबर आजम ने मैच जिताया तो रिटायरमेंट से नाम वापस ले लूंगा, मोहम्म्द आमिर ने उड़ाया मजाक

IND vs PAK, Babar Azam: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को महामुकाबला खेला जाने वाला है. उस मैच से पहले बाबर आजम को लेकर उनके ही देश के पूर्व क्रिकेटर लगातार मजाक बना रहे हैं.

IND vs PAK: बाबर आजम ने मैच जिताया तो रिटायरमेंट से नाम वापस ले लूंगा,  मोहम्म्द आमिर ने उड़ाया मजाक
Babar Azam, IND vs PAK

Mohammad Amir on Babar Azam: बाबर आजम को लेकर उनके ही देश के पूर्व क्रिकेटर उनका जमकर मजाक बना रहे हैं. अब जब भारत और पाकिस्तान  के बीच सुपरहिट मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर,  अहमद शहजाद और राशिद लतीफ ने लाइव टीवी शो पर बाबर आजम की बल्लेबाजी का जमकर मजाक बनाया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. भारत के खिलाफ मैच से पहले पूर्व तेज गेंदबाज ने बाबर आजम पर तंज कसते हुए कहा है कि "अगर बाबर ने भारत के खिलाफ मैच में 150 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए और भारत से मैच जिताया तो मैं अपना नाम रिटायरमेंट से वापस लेने के बारे में सोचूंगा."

य़े भी पढ़ें- IND vs NAM: कितने चोटिल, कितने फिट? नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले जानें भारतीय टीम की स्थिति 

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी, नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?  इतने बजे होगा फैसला

वहीं पाकिस्तान के विराट कोहली के नाम से विख्यात हुए अहमद शहजाद ने कहा कि, यदि बाबर ने भारत के खिलाफ मैच में जिताऊ पारी खेलते हैं, तो वह शो के पूरे क्रू मेंबर, दर्शकों और सपोर्ट स्टाफ को अपनी जेब से डिनर कराएंगे और सारा खर्चा देंगे. इतना ही नहीं राशिद लतीफ ने भी बाबर पर चुटकी ली और कहा, "वह वैसे भी इतनी देर तक बल्लेबाजी नहीं करते हैं.: तीनों पूर्व क्रिकेटरों ने मिलकर बाबर आजम की बल्लेबाजी की खूब खिल्ली उड़ाई है, 

बता दें कि हाल के समय में बाबर आजम की बल्लेबाजी को लेकर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है, खासकर बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट को लेकर. टी-20 वर्ल्ड कप में बाबर ने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में 18 गेंदों पर 15 रन बनाए तो वहीं, अमेरिका के खिलाफ 32 गेंदों पर 46 रन बनाए. लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में बाबर लगातार आलोचना झेल रहे हैं.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com