Drake put heavy bet on India: आप कनाडाई रैपर और सिंगर ड्रैक (Drake bet on India vs Pakistan match) को नाम नहीं ही भूले होंगे. यह वही रैपर हैं, जिन्होंने साल 2023 विश्व कप में विजेता टीम पर मोटी शर्त लगाई थी. और ड्रैक ने एक बार फिर से जारी टी20 विश्व कप (T20 World cup 2024) में भारत-पाकिस्तान (Ind v Pak) के बीच रविवार को खेले जाने वाले मेगा मुकाबले पर मोटी शर्त लगाई है. पिछले दिनों ही ड्रेक ने आईपीएल फाइनल में केकेआर पर पैसा लगाकर मोटी रकम जीती थी. अब देखने की बात होगी कि पाकिस्तान का मुकाबला उनके लिए फिर से लकी साबित होता है या नहीं.
पाकिस्तान की टीम में होंगे ये 3 बड़े बदलाव
केकेआर पर लगाया था इतना पैसा
ड्रैक का बेटिंग का रिकॉर्ड है. हाल ही में इस कनाडाई सिंगर ने आईपीएल फाइनल में केकेआर की जीत पर 2.5 करोड़ रुपये की बेट लगाई थी. और कोलकाता की जीत के ाद वह 4.5 करोड़ जीतने में सफल रहे थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Drake just dropped a $650K bet on….
— br_betting (@br_betting) June 8, 2024
a Cricket match
(via @Drake) pic.twitter.com/GFYEexe4EN
ड्रेक को जीतने पर मिलेगा इतना पैसा
कनाडाई सिंगर ने भारत की जीत पर मोटा पैसा लगाया है. रविवार के मेगा मुकाबले पर ड्रैक ने 6,50,000 डॉलर भारत की जीत पर लगाए हैं. और भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 5.42 करोड़ रुपये बैठती है. अगर ड्रैक यह शर्त जीत जाते हैं, तो उन्हें 9,10,000 डॉलर यानी करीब 7.6 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी. मतलब भारत के जीतते ही ड्रेक मालामाल हो जाएंगे. अब देखते हैं कि रविवार का दिन ड्रेक के लिए लकी साबित होता है या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं