Pakistan vs India: जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में हाल ही में पाकिस्तान की क्रिकेट के नवजात अमेरिका के हाथों शर्मसार करने वाली बार के बाद पाकिस्तानी खेमें में चिंता और निराशा का माहौल है. और ऊपर से कोढ़ में खाज की बात यह है कि रविवार को पाकिस्तान की टक्कर टीम इंडिया (Ind vs Pak) से होने जा रही है. ऐसे में पाकिस्तान खेमे में कुछ खिलाड़ियों के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है. ऐसे में यह सवाल भारतीयों और प्रबंधन के लिए बड़ा हो चला है कि मेगा मुकाबले में पाकिस्तान अमेरिका के खिलाफ खेली XI से किन-किन खिलाड़ियों का पत्ता साफ होने जा रहा है.अब जबकि भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत कर आ रही है, तो निश्चित तौर पर भारतीय इलेवन में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा, लेकिन पाकिस्तान टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज
अमेरिका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके वजनी विकेटकीपर आजम खान मीडिया के बहुत ज्यादा निशाने पर हैं. और भारत के खिलाफ उन पर ही नहीं, बल्कि इस मैच में आखिरी ओवर में दो फुलटॉस फेंककर और छक्का और चौका खाकर टीम की हार में बड़े दोषी बन गए पेसर हैरिस रऊफ की भी इलेवन से छुट्टी हो सकती है. हैरिस ने चार ओवरों में 37 रन खर्च किए थे.
हो सकती है इन दोनों की भी वापसी
इन दोनों के अलावा सैम अयूब भी टीम की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं. वह आजम खान की जगह खेलते दिखाई पड़ सकते हैं. पाकिस्तान इस मेगा मैच में ज्यादा से ज्यादा ऑलराउडरों को खिलाने की ओर देख रहा है, तो हैरिस की जगह ऑलराउंडर इमाद वसीम, तो सुपर ओवर में तीन वाइड फेंकने वाले मोहम्मद आमिर की जगह स्पिनर अबरार अहमद को जा सकती है. हमारे सूत्रों के अनुसार भारत के खिलाफ पाकिस्तान की इलेवन इस प्रकार हो सकती है.
1. बाबर आजम (कप्तान) 2. मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) 3. सैम अयूब 4. उस्मान खान 5. फखर जमां 6. इफ्तिखार अहमद 7. शादाब खान 8. इमदाद वसीम 9. शाहीन आफरीदी 10. नसीम शाह 11. अबरार अहमद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं