- विल यंग ने कानपुर में दिखायी विल!
- कीवी ओपनर ने खेली 89 रन की पारी
- पहले विकेट के लिए जोड़े 151 रन
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग ने कानपुर के ग्रीनपार्क में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को मुश्किल परिस्थितियों में करियर की सर्वश्रेष्ठ 89 रन की पारी खेली. विल यंग ने बताया कि न्यूजीलैंड की अगली पीढ़ी के जो बल्लेबाज है, वह भारत की जमीन पर स्पिन को बेहतर खेलना जानते हैं. और इसके लिए उन्होंने अपने कोच गैरी स्टीड को श्रेय दिया. यंग (29 वर्ष) ने अपनी पारी के दौरान 14 बार गेंद सीमारेखा के पार करायी. उन्होंने कहा कि स्टीड के साथ अपने करियर के शुरूआती दिनों में की गयी कड़ी मेहनत ने उन्हें स्पिन गेंदों का डटकर सामना करने में मदद की.
IND vs NZ: फॉलो थ्रू में पिच क्रॉस कर अश्विन ने दिखाई 'कलाकारी', अंपायर से हो गया बहस, देखें Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने यहां ‘वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस' में कहा, ‘तीन या चार साल हो चुके हैं. मैंने उनसे कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ भारत में स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करने की कला के बारे में सीखा था.'यंग ने कैंटरबरी क्रिकेट क्लब के साथ अपनी ट्रेनिंग की याद करते हुए कहा, ‘एक समय ऐसा भी था जब गैरी और मैं करीब दो हफ्ते तक ट्रेनिंग कर रहे थे और इसमें से एक ड्रिल ऐसी थी कि मुझे फ्रंट पैड के बिना ही स्वीप करना था.
उन्होंने कहा, ‘यह गेंद स्वीप करने के बारे में था, वर्ना आपको चोट लग जायएगी. इसलिये गैरी ने मुझे यह बात बतायी थी और हां, इस पर - स्वीप शॉट - काम जारी है.' चोटिल डेवोन कोनवे की जगह टीम में शामिल किये गये यंग शतक से 11 रन से चूक गये. उनकी पारी रविचंद्रन अश्विन ने समाप्त की. अक्षर पटेल(62 रन देकर पांच विकेट) और अश्विनी की स्पिन जोड़ी ने ग्रीन पार्क की तीसरे दिन की विकेट पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में डाला.
यंग ने कहा कि पिच पर दरारें पड़नी शुरू हो गयी हैं और उनके बल्लेबाजों को असमान उछाल का सामना करने में दिक्कत हुई. उन्होंने कहा, ‘पहले दिन से ही विकेट पर थोड़ी दरारें दिख रही थीं जो अब बड़ी होनी शुरू हो गयी हैं. इस पर थोड़ा असमान उछाल भी है. मुझे लगता है कि आज हमारे बल्लेबाज इससे ही मात खा गये.'
सचिन तेंदुलकर ने एमपी के गांवों का किया दौरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं