भारत और नीदरलैंड्स के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का 45वां और लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. भारत ने टूर्नामेंट में खेले अभी तक 8 में से 8 मैच जीते हैं, ऐसे में टीम इंडिया के नजरिए से यह मैच का कोई खास महत्व नहीं है, लेकिन टीम फिर भी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी. दूसरी तरफ नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि अगर नीदरलैंड्स इस मैच में जीत दर्ज करती है तो वो चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर जाएगी.
हालांकि, फिर भी भारतीय फैंस के लिए यह मुकाबला काफी अहम होगा क्योंकि विराट कोहली के पास इस मैच में वनडे में शतकों का अर्द्धशतक लगाने का मौका होगा. वहीं बेंगलुरू के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के निशाने पर भी एक रिकॉर्ड होगा. दरअसल, रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर 14 हजार रनों के आंकड़ों को छूने से सिर्फ 12 रन दूर है.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर 311 मैचों की 324 पारियों में 46.93 की औसत से 13988 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 40 शतक और 71 अर्द्धशतक आए हैं. भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग ने नाम हैं, जिन्होंने 332 मैचों की 400 पारियों में 41.54 की औसत से 16119 रन बनाए हैं. सहवाग ने 36 शतक और 67 अर्द्धशतक लगाए हैं.
वहीं लिस्ट में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 346 मैचों की 342 पारियों में 48.07 की औसत से 15335 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा भारत के लिए बतौर ओपनर सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं. रोहित शर्मा अगर नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 12 रन और बना लेते हैं तो वो भारत के लिए बतौर ओपनर 14 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें: ICC Champions Trophy 2025: भारत की जीत से बांग्लादेश को होगा सीधा फायदा, नीदरलैंड्स होगी बाहर, जानिए पूरा गणति
यह भी पढ़ें: CWC23 Semifinal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, कप्तान रह सकते हैं बाहर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं