पिछले कुछ सालों के दौरान प्रदर्शन में गिरावट के कारण इस साल विश्व कप से पहले टीम इंडिया की कप्तानी और जगह दोनों गंवाने वाले पर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोटे ब्रेक के बाद 'सुनामी वापसी' की है. शनिवार से देश भर में शुरू हुए सर्वोच्च राष्ट्रीय टी20 घरेलू टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार यादव की सुनामी पारी और वापसी के बूते मुंबई ने 13.1 ओवर में में 173 का लक्ष्य हासिल करते हुए हैदराबाद को पीट स्टाइल में अभियान शुरू किया. सूर्यकुमार ने सिर्फ 21 गेंदों पर 6 चौकों 5 छक्कों से 285.71 के स्ट्राइक-रेट से रन बटोरकर सेलेक्टरों को भी मैसेज भेज दिया कि वह अभी खत्म नहीं हुए हैं.
सूर्यकुमार यादव मस्त, हैदराबाद सन्न
कोलकाता में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरो में 172 का ठीक-ठाक स्कोर किया, तो बाद में दोनों ओपनर अंगकृष रघुवंशी (27) और हार्दिक तमोरे (22) के जल्द ही आउट होने से पलड़ा हैदराबाद की तरफ झुक रहा था. लेकिन फिर सूर्यकुमार यादव के प्रहारों ने हैदराबाद के होश उड़ा दिए. सूर्यकुमार यादव के नाबाद 60 रनों के अलावा सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान के 24 गेंदों पर 6 चौकों और 3 छक्कों से बनाए 51 रनों ने भी अहम भूमिका निभाई
इतना ज्यादा गिर गया था सूर्या का प्रदर्शन
सूर्यकुमार को अपनी बल्लेबाजी शैली के कारण दुनिया में सबसे अलग तरह का बल्लेबाज माना जाता है. इसी के बूते सूर्या ने 113 मैचों में 36.25 का औसत निकाला. लेकिन पिछले साल 1 जनवरी से उनका प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा गिर गया. और हालात यहां तक पहुंच गए कि इस समयावधि में सूर्यकुमार का 21 मैचों में औसत गिरकर 13.62 पहुंचा, तो सेलेक्टरों का धैर्य जवाब दे दिया. और जब सूर्यकुमार फिर से विश्व कप की कप्तानी का सपना देख रहे थे, तब अगरकर एंड कंपनी ने उन्हें घोषित टीम से कप्तानी से हटाने के साथ ही टीम से ड्रॉप करने का फैसला किया, तो इस पर ज्यादा शोर-शराबा नहीं ही हुआ.
रोहित से बेहतर कप्तान विकल्प हैं मुंबई के लिए!
जब 39 वर्ष की उम्र में रोहित अपने खेल करियर के अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं और इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उनके हालिया उपयोग से यह सवाल भी उठता है कि वह पूरे सीजन के दौरान वास्तविक रूप से कितनी जिम्मेदारी उठा सकते हैं. उन्हें फिर से कप्तान बनाने से मुंबई को तुरंत स्थिरता मिल सकती है, लेकिन इससे फ्रेंचाइजी के सामने एक साल बाद फिर से वही उत्तराधिकार का सवाल खड़ा हो जाएगा. एक अटूट फैसले को टालने से कोई फायदा नहीं है. सूर्यकुमार भी कोई बहुत लंबे समय के निवेश नहीं हैं. 36 वर्ष की आयु में,वह शायद ही वह कप्तान हैं जिनके इर्द-गिर्द मुंबई अपना अगला दशक बना सके. लेकिन वह एक अधिक व्यावहारिक मध्यम मार्ग प्रदान करते हैं. वह रोहित से तीन साल छोटे हैं, टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं और 2026 में टी20 विश्व कप खिताब के सफल बचाव में राष्ट्रीय टीम का मार्गदर्शन कर चुके हैं. उच्चतम स्तर पर टीम का नेतृत्व करने का उनका अनुभव उन्हें एक विश्वसनीय विकल्प बनाता है. हालांकि, इसमें एक शर्त (योग्यता से जुड़ी बात) भी है. अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड स्वचालित रूप से उन्हें मुंबई की नौकरी की गारंटी नहीं देना चाहिए. उनका 2026 का आईपीएल अभियान मामूली रहा, जिसमें उन्होंने 13 पारियों में दो अर्धशतकों के साथ 270 रन बनाए। कप्तान के रूप में अपनी सफलता के बावजूद वह भारत की तत्काल टी20 योजनाओं से भी बाहर हो गए हैं. लेकिन अब सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सूर्यकुमार ने ब्रेक के बाद सुनामी वापसी की है. और अगर वह ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखे हैं और मुंबई को खिताब दिला देते हैं, तो कौन जानता है कि मुंबई प्रबंधन सूर्युकमार पर कप्तानी का दांव अगले सीजन में लगा दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं