ICC Champions Trophy 2025: भारत में हो रहे आईसीसी वनडे विश्व कप का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला रोहित शर्मा एंड कंपनी और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा. विश्व कप 2023 के लिए नॉकआउट में पहुंचने वाली चारों टीमें तय हो चुकी हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है जबकि टीम इंडिया के बाद दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और सबसे आखिरी में न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया. मौजूदा विश्व कप से ही पाकिस्तान में 2025 में होने वाली चैंपियंस ट्राफी के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमें तय होनी थी. इंग्लैंड के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन उसने पाकिस्तान को हराकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर लीग चरण का अंत किया और वो क्वालीफाई करने में सफल रही.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पाकिस्तान को छोड़कर सात अन्य टीमें चैंपियंस ट्राफी में खेलती हुई नजर आएंगी. पाकिस्तान मेजबान होने के नाते क्वालीफाई कर चुका है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं, जबकि अफगानिस्तान भी चैंपियंस ट्राफी में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार है. ऐसे में 6 टीमें तय हो गई हैं और दो स्थानों को लेकर चार टीमों में रेस थी. शानिवार को विश्व कप में डबल हेडर हुआ और इससे बाकी की दो टीमों भी लगभग तय हो गई.
बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली, लेकिन यह हार इतनी बड़ी नहीं थी कि बांग्लादेश का नेट रन रेट खराब होता. बांग्लादेश और श्रीलंका के चार-चार अंक हैं, लेकिन श्रीलंका का रन रेट बांग्लादेश के मुकाबले खराब है. ऐसे में बांग्लादेश आठवें स्थान पर है जबकि श्रीलंका अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. ऐसे में श्रीलंका चैंपियंस ट्ऱॉफी के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई.
भारत और नीदरलैंड्स के बीच लीग स्टेज का आखिरी मैच होगा. अगर नीदरलैंड्स भारत को हराने में सफल होता है तो बांग्लादेश क्वालीफाई नहीं कर पाएगी. लेकिन अगर भारत जीत जाती है तो नीदरलैंड्स का चैंपियंस ट्राफी का सपना टूट सकता है. आखिरी लीग स्टेज मैच से पहले अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर नीदरलैंड्स हैं, जबकि श्रीलंका नौवें स्थान पर है. वहीं बांग्लादेश आठवें स्थान पर है.
अगर पाकिस्तान अंक तालिका में नौवें या फिर आखिरी स्थान पर होती तो अंक तालिका में टॉप-7 में रहने वाली टीमें क्वालीफाई करतीं, लेकिन पाकिस्तान ने पांचवें स्थान पर टूर्नामेंट का अंत किया है, ऐसे में अंक तालिका में टॉप-8 में रहने वाली टीमें क्वालीफाई करेंगी.
यह भी पढ़ें: CWC23 Semifinal: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, कप्तान रह सकते हैं बाहर
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, विश्व कप इतिहास में किसी गेंदबाज की नहीं हुई थी इतनी पिटाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं