Abhishek Sharma upcoming record, IND vs IRE, 2nd T20: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा दूसरे टी-20 में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि पहले टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा 20 गेंद पर 49 रन बनाने में सफल रहे थे. अभिषेक ने अपनी पारी में 7 चौके और दो छक्के लगाए थे. भले ही यह मैच भारतीय टीम 34 रन से हार गई थी लेकिन अब दूसरे मैच में भारतीय टीम मैच को हर हाल में जीतने की कोशिश करेगी. बता दें कि बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ दूसरा मैच खेला जाएगा.
13 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास
भारत के अभिषेक शर्मा के पास दूसरे टी-20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अभिषेक शर्मा के पास गेंदों के हिसाब से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने का मौका होगा. इस समय यह वर्ल्ड रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम है. सूर्या ने टी-20 इंटरनेशनल में 843 गेंदों में 1500 रन पूरे किए हैं. वहीं, अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल करियर में अबतक 775 गेंद पर 1487 रन बनाए हैं. दि दूसरे टी-20 मैच में अभिषेक 55 गेंद के अंदर 13 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.
छक्कों का पूरा करेंगे 'शतक'
इसके साथ-साथ अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने से केवल दो छक्के दूर हैं. दूसरे मैच में 2 छक्के लगाते ही अभिषेक टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बन जाएंगे. भारत की ओर से इस लिस्ट में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,हार्दिक पांड्या औऱ विराट कोहली शामिल हैं. वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के जड़ने के मामले मे सूर्यकुमार यादव और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. सूर्या ने 49 पारी और गेल ने भी 49 पारी में 100 टी-20 इंटरनेशनल छक्के पूरे किए थे. वहीं, इविन लुईस के नाम टी20- इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. इविन लुईस ने 42 पारी में 100 छक्के पूरे किए हैं. बता दें कि अभिषेक शर्मा ने अबतक 46 पारी खेली है.
अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में
हाल के समय में अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया है. अभिषेक गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम है. टी-20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 191.88 का रहा है, अब बेलफास्ट में दूसरे मैच में अभिषेक अपनी बल्लेबाजी से गदर मचाने की फिर से कोशिश करेंगे.
दूसरे टी-20 में भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगी अहम जिम्मेदारी
भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाज़ी का बिखर जाना रही। तीन महीने पहले विश्व कप में नायक रहे संजू सैमसन सिर्फ चार गेंद खेलकर आउट हो गए। ईशान किशन और अय्यर भी बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके. अभिषेक शर्मा ने आक्रामक खेल जारी रखा और अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला,पावरप्ले के बाद उनका आउट होना भारत की पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ.
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: भारत की हार लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी-20 में मचाया तहलका, 20 गेंद पर 50 रन बनाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- आयरलैंड से मिली हार पर कोच गौतम गंभीर ने कुछ यूं किया रिएक्ट, कप्तान श्रेयस अय्यर से की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं