Abhishek Sharma record, IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत के अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया, भले ही अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद अभिषेक आउट हो गए लेकिन अपीन 50 रन की पारी में एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया. अभिषेक शर्मा 20 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में अभिषेक ने 7 चौके और दो छक्के लगाए. अभिषेक ने केवल 19 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. 19 गेंद पर पचासा लगाते ही अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने पांचवीं बार T20I में 20 या उससे कम गेंदों में अर्धशतक लगाया है, यह किसी 'फुल मेंबर' टीम के बल्लेबाज की ओऱ से किया गया सबसे ज़्यादा बार का कारनामा है, किसी और खिलाड़ी ने ऐसा तीन से ज़्यादा बार अबतक अपने करियर में नहीं किया है. इसके अलावा अभिषेक आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड स्टीफन मायबर्ग के नाम है, जिन्होंने 2014 में 17 गेंद पर अर्धशतक जमाया था.
20 से कम गेंद पर अर्धशतक
14 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
17 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)
18 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम न्यूजीलैंड)
19 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम आयरलैंड)
20 गेंद - अभिषेक शर्मा (बनाम इंग्लैंड)
आयरलैंड के खिलाफ सबसे तेज़ T20I 50 (गेंदों के आधार पर)
- 17 स्टीफन मायबर्ग सिलहट 2014
- 18 लिटन दास चट्टोग्राम 2023
- 19 अभिषेक शर्मा बेलफ़ास्ट 2026
- 20 फिल सॉल्ट मालाहाइड 2025
वहीं, अभिषेक टी-20 इंटरनेशनल में 250 के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. यह तीसरी बार है जब अभिषेक ने 250 के स्ट्राइक रेट के साथ अर्धशतकीय पारी खेलने में सफलता हासिल की है.
T20I में 250 SR के साथ भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
- 3 - अभिषेक शर्मा
- 2- सूर्यकुमार यादव
- 1 - युवराज सिंह
- 1- केएल राहुल
- 1 - रोहित शर्मा
- 1 - शिवम दुबे
- 1- ईशान किशन
- 1 - हार्दिक पंड्या
- 1-तिलक वर्मा
क्रिस गेल की बराबरी
अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में 46 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले संयुक्त दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. गेल और अभिषेक ने 46 पारियों के बाद 98 छक्के लगाए हैं. वहीं, एविन लुईस के नाम 46 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. एविन लुईस ने 46 टी-20 इंटरनेशनल पारियों के बाद कुल 110 छक्के लगाए हैं.
46 पारियों के बाद सबसे ज़्यादा T20I छक्के
- 110: एविन लुईस
- 98: अभिषेक शर्मा
- 98: क्रिस गेल
- 96: सूर्यकुमार यादव
- 84: कॉलिन मुनरो
मैच की बात करें तो आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं. भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. बता दें कि इस मैच में भारत को आयरलैंड ने 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं