देश के कई हिस्सों में शनिवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के इन झटकों को कश्मीर से लेकर दिल्ली तक महसूस किया गया है.नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में धरती से 215 किलोमीटर की गहराई में था. जबकि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई है.
EQ of M: 6.2, On: 27/06/2026 19:04:51 IST, Lat: 36.442 N, Long: 70.672 E, Depth: 215 Km, Location: Afghanistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) June 27, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/lD494VYeiW
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पूंछ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र धरती की की सतह से अधिक गहराई में होने के कारण इसके झटके भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान समेत कई देशों में महसूस किए गए.
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में दुनिया भर कई जगहों पर बड़े भूकंप आए हैं. कुछ दिन पहले ही वेनेजुएला में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. ये झटके इतने तेज थे कि इसने वेनेजुएला ने जान-माल का बड़ा नुकसान पहुंचाया है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस भूकंप में वेनेजुएला में 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि मौत का ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.
वेनेजुएला के बाद शुक्रवार को फिलीपींस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. लेकिन गनीमत ये रही है कि फिलीपींस में भूकंप की वजह से वेनेजुएला जैसी तबाही नहीं मची.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं