इंग्लैंड के खिलाफ द रोज बाउल में 56 रन की बुरी हार के साथ भारत का पांच मैचों की T20I सीरीज का दौरा बिना जीत के खत्म हो गया. यह टीम इंडिया के लिए सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार छठी हार है. भारत सीरीज में आने से पहले मानसिक रूप से बुरी स्थिति में था, लेकिन इंग्लैंड पहले से लास्ट मैच तक पूरी तरह से हावी रहा. इस सीरीज में मिली शिकस्त के साथ टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम किसी भी टूर्नामेंट या सरीज में सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.
इससे पहले टीम इंडिया को किसी भी सीरीज या टूर्नामेंट में अधिक से अधिक तीन हार का सामना करना पड़ा था. भारत को पहली बार साल 2009 यानि 17 साल पहले के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के सभी तीन मैच में हार मिली थी. इसके बाद भारत को साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ सभी तीन मैच में हार मिली थी. इसके बाद साल 2023 में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को सभी तीन मैच में हराया था.
सबसे ज्यादा हार वाली सीरीज में कब-कौन था कप्तान?
भारत को एक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा हार का सामना चार मौकों पर करना पड़ा है. पहली बार 2009 टी20 विश्व कप (इंग्लैंड) में भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीन मैच गंवाए थे. इसके बाद 2010 टी20 विश्व कप (वेस्टइंडीज) में भी धोनी की अगुआई में टीम को तीन हार झेलनी पड़ी. इसके कई साल बाद 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-3 से हार गई. और अब 2026 में इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज में चार हार का सामना करना पड़ा.
भारत की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
- 125 बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम 2026
- 80 बनाम NZ वेलिंगटन 2019
- 76 बनाम SA अहमदाबाद 2026
- 56 बनाम इंग्लैंड साउथैम्प्टन 2026 *
- 51 बनाम SA न्यू चंडीगढ़ 2025
एक T20I सीरीज/टूर्नामेंट में भारत की सबसे ज्यादा हार
- 4 इंग्लैंड में 2026
- 3 WT20 2009 (इंग्लैंड) में
- 3 WT20 2010 (वेस्टइंडीज़) में
- 3 वेस्टइंडीज़ में 2023
कप्तान के तौर पर पहले 7 T20I में बिना जीत (FM टीमें)
- श्रेयस अय्यर
- ब्रेंडन टेलर
- एल्टन चिगुंबुरा
- थिसारा परेरा
इस सीरीज़ में कैचिंग एफिशिएंसी
- इंग्लैंड: 85.2% (29 कैच, 5 ड्रॉप)
- भारत: 72.2% (13 कैच, 5 ड्रॉप)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं