विज्ञापन

उत्तराखंड से ओडिशा तक, अगस्त में घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, बारिश में दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा

अगर, आप अगस्त में घूमने की जगह ढूंढ रहे हैं. तो उत्तराखंड से ओडिशा तक ये 10 जगहें बहुत शानदार हैं. इस दौरान बारिश से पहाड़, घाटियां और जंगल हरियाली से भर जाते हैं. हवा साफ और मौसम सुहावना हो जाता है, जो घूमने के लिए बहुत अच्छा और मजेदार हो जाता है.

उत्तराखंड से ओडिशा तक, अगस्त में घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें, बारिश में दिखता है स्वर्ग जैसा नजारा
भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें
file photo

अगस्त का महीना घूमने के लिए सबसे बेहतरीन समय माना जाता है. इस दौरान मानसून का मौसम होता है. इस दौरान बारिश से पहाड़, घाटियां और जंगल हरियाली से भर जाते हैं. हवा साफ और मौसम सुहावना हो जाता है, जो घूमने के लिए बहुत अच्छा और मजेदार हो जाता है. हालांकि, कुछ जगहों पर ज्यादा बारिश होती है, लेकिन कई पर्यटन स्थल इस मौसम में और भी खूबसूरत नजर आते हैं. अगर, आप भी अगस्त में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय शांत और यादगार छुट्टियां बिताने के लिए बिल्कुल सही है. इस मौसम में कम भीड़, शानदार प्राकृतिक नजारे और खूबसूरत रोड ट्रिप्स का आनंद लिया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं उत्तराखंड से ओडिशा तक, अगस्त में घूमने के लिए भारत की 10 सबसे खूबसूरत जगहें.

वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड

अगस्त का महीना वैली ऑफ फ्लावर्स घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. इस समय यहां हजारों रंग-बिरंगे जंगली फूल खिलते हैं, जो पूरी घाटी को बेहद खूबसूरत बना देते हैं. यही वजह है कि यह भारत की सबसे शानदार मानसून डेस्टिनेशन में गिनी जाती है.

मुन्नार, केरल

बारिश के मौसम में मुन्नार की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है. चारों तरफ फैले चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और मनमोहक झरने पर्यटकों को मोहित करते हैं. यहां का ठंडा और सुहावना मौसम सुकून भरी छुट्टियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.

10 Most Beautiful Places in India

10 Most Beautiful Places in India
Photo Credit: File Photo

कुर्ग, कर्नाटक

कुर्ग को दक्षिण भारत की सबसे खूबसूरत मानसून डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है. यहां के कॉफी बागान, हरे-भरे जंगल, ट्रैकिंग ट्रेल्स और झरने प्रकृति प्रेमियों का दिल जीत लेते हैं. बारिश के दौरान यहां की हरियाली देखने लायक होती है.

उदयपुर, राजस्थान

झीलों की नगरी उदयपुर बारिश के बाद और भी खूबसूरत दिखाई देती है. यहां की झीलें, शाही महल और बोट राइड का अनुभव अगस्त में बेहद खास होता है. अगर आप इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का एक साथ आनंद लेना चाहते हैं, तो उदयपुर एक बेहतरीन विकल्प है.

चेरापूंजी, मेघालय

चेरापूंजी दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश वाले इलाकों में से एक माना जाता है. यहां के खूबसूरत झरने, प्राकृतिक गुफाएं और लिविंग रूट ब्रिज पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं. मानसून के दौरान यहां की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है.

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

हरे-भरे धान के खेतों और देवदार के पेड़ों से घिरी जीरो वैली शांति और प्रकृति पसंद करने वालों के लिए शानदार जगह है. यहां आप स्थानीय संस्कृति को करीब से देखने के साथ-साथ खूबसूरत नजारों का भी आनंद ले सकते हैं.

पहलगाम, जम्मू-कश्मीर

अगर आप अगस्त में पहाड़ों की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो पहलगाम एक बेहतरीन विकल्प है. यहां के हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के जंगल और सुहावना मौसम पर्यटकों का मन मोह लेते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश

पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है. यह हिल स्टेशन अपने झरनों, गुफाओं और घने जंगलों के लिए मशहूर है. बारिश के मौसम में यहां की प्राकृतिक सुंदरता और भी निखर जाती है.

गोवा

अक्सर गोवा को सर्दियों की छुट्टियों के लिए जाना जाता है, लेकिन मानसून में इसकी अलग ही खूबसूरती देखने को मिलती है. इस मौसम में यहां कम भीड़ होती है, समुद्र तट शांत रहते हैं, चारों तरफ हरियाली छा जाती है और झरनों की रौनक बढ़ जाती है.

दरिंगबाड़ी ओडिशा

दरिंगबाड़ी को अक्सर 'ओडिशा का कश्मीर' कहा जाता है. यहां के देवदार के जंगल, सुंदर झरने और ठंडा मौसम पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. मानसून के दौरान यह शांत पहाड़ी स्थल और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है.

यह भी पढ़ें:- IRCTC लेकर आया जापान घूमने का शानदार मौका, 10 दिन में टोक्यो से हिरोशिमा तक की सैर, जानें पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें:- भीड़-भाड़ से दूर चाहिए सुकून? बेंगलुरु से 3 घंटे की दूरी पर ये 5 जगहें मानसून में दिखती हैं जन्नत जैसी, आप भी बना लें वीकेंड प्लान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, Odisha, Travel, Monsoon Destinations India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com