विज्ञापन

राजस्थान की मीणा हाईकोर्ट, जहां पर पहुंचे एक लाख लोग; क्यों हुआ इतना जमावड़ा?

राजस्थान में विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. मीणा हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 1 लाख लोग पहुंचे हैं.

राजस्थान की मीणा हाईकोर्ट, जहां पर पहुंचे एक लाख लोग; क्यों हुआ इतना जमावड़ा?
राजस्थान की मीणा हाईकोर्ट, जहां पर पहुंचे एक लाख लोग
  • मीणा हाईकोर्ट में विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ.
  • मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मीणा हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे.
  • हरियाणा से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया.

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार (09 अगस्त) को दौसा के नांगल प्यारीवास स्थित मीणा हाईकोर्ट में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. समारोह में आदिवासी समाज के महिला और पुरुष बड़ी संख्या में पहुंचे. कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. आयोजकों की ओर से करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है. भारी भीड़ के चलते मीणा हाईकोर्ट परिसर में चारों तरफ लोगों की भीड़ नजर आई.

मीणा हाईकोर्ट पहुंचे किरोड़ी लाल

कार्यक्रम में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और महवा क्षेत्र से जुड़े मीणा समाज के प्रमुख लोग भी पहुंचे. मीणा हाईकोर्ट पहुंचने पर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान उनके अभिनंदन में उनकी पोती ने डांस कर अपनी प्रस्तुति दी. इस पल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और माहौल तालियों से गूंज उठा.

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणा से आए कलाकरों ने दी प्रस्तुति

विश्व आदिवासी दिवस समारोह में हरियाणा से आए गायक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह में पहुंचे लोगों में उत्साह भर दिया. आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए. कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी संस्कृति की अलग-अलग झलक देखने को मिली.

मीणा हाईकोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा. पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे.

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर नांगल प्यारीवास का मीणा हाईकोर्ट आदिवासी समाज की संस्कृति और एकजुटता का केंद्र बना नजर आया. बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने समारोह को भव्य रूप दिया. गीत-संगीत से लेकर पारंपरिक वेशभूषा और सामाजिक एकजुटता तक पूरे कार्यक्रम में आदिवासी गौरव की तस्वीर दिखाई दी.

कोटा में ओम बिरला हुए कार्यक्रम में शामिल

मीणा हाईकोर्ट के अलावा विश्व आदिवासी दिवस पर अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. कोटा के कोट्या भील पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए. उन्होंने कोट्या भील की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आदिवासी समाज के योगदान को नमन किया. बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए.

राजकुमार रोत ने किए हला देव बावजी के दर्शन 

बीएपी सांसद राजकुमार रोत ने बांसवाड़ा के आंबापुरा ब्लॉक में मामा बालेश्वर दयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस दौरान हला देव बावजी के दर्शन किये. हला देव बावजी तीन राज्यों के आदिवासियों का एक आस्था स्थल है.

Latest and Breaking News on NDTV

वहीं, डूंगरपुर जिले में विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन के रंग नजर आए. शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे. पुरुषों ने सफेद कुर्ता-धोती के साथ सिर पर साफा, गोफन और पंख लगाए तथा हाथों में तीर-कमान थामे नजर आए. वहीं महिलाएं पारंपरिक लहंगा-चोली और दुपट्टे के साथ गले में चांदी की हांसली और पैरों में कड़े पहनकर पहुंचीं.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र में नहीं होंगी नई घोषणाएं, ना ही होगा भर्तियों का ऐलान

राजस्थान में 17 जातियों का दबदबा, पहले नंबर पर कौन, सरकारी नौकरी किसके पास ज्यादा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Meena Samaj, Meena Samaj News, Rajasthan Politics, Dausa News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com