विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2025

Ind vs Eng T20I: "युवराज के बाद वह इकलौता ऐसा बल्लेबाज है, जो...", बांगड़ का संजू सैमसन के बारे में बड़ा बयान

Sanju Samson: पिछले दिनों श्रीलंका सीरीज के बाद फैंस और पंडितों को संजू के भीतर सैमसन 2.O दिखाई पड़ा है

Ind vs Eng T20I: "युवराज के बाद वह इकलौता ऐसा बल्लेबाज है, जो...", बांगड़ का संजू सैमसन के बारे में बड़ा बयान
Sanju Samson: संजू सैमसन की बैटिंग अब अगले स्तर पर दिखाई पड़ रही है
नई दिल्ली:

Bangar's big statement about samson: स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) के फैंस बहुत ही ज्यादा खुश हैं. वजह यह है कि अब जब ऋषभ पंत को इंग्लैंड के खिलाफ घोषित पांच मैचों की टी20 सीरीज (ind vs eng) से आराम दिया गया है, तो यह बहुत ही लंबे समय बाद ऐसा देखने को मिलेगा, जब संजू सैमसन बिना किसी  "व्यवधान" के सभी पांच मैचों में खेलते दिखाई पड़ेंगे. वह टीम (India T20 Team) की पहली पसंद विकेटकीपर के रूप में शामिल हैं. और यही वजह है कि हमेशा की तरह ही उनका चयन होते ही सोशल मीडिया सैमसन से जुड़े कमेंटों से भर गया है, तो पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने युवराज से तुलना करते हुए संजू के बारे में बड़ी बात कह दी है. 

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy 2025: मोहम्मद आमिर की भविष्यवाणी, भारत-पाक मैच में इस टीम को बताया विजेता

संजू सैमसन टी-20 टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. लेकिन विश्व कप के बाद श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज से संजू सैमसन उनका करियर अगले स्तर पर चला गया. इस साल सैमसन ने 43.60 के औसत, 180.17 के स्ट्राइक रेट से 436 रन बनाए हैं. 

टीम चयन के बाद पूर्व बैटिंग कोच बांगड़ ने स्टार-स्पोर्ट्स पर सैमसन के बारे में कहा, "जिस तरह की सफलता वर्तमान में संजू को मिली है, उसे देखकर मैं बहुत ही खुश हूं. वह पिछले बहुत ही लंबे समय से खेल रहा है, लेकिन अब जाकर उन्हें सही अवसर मिले हैं. अगर, वह तीन या चार लगातार मैच खेलते हैं, तो यह उन्हें थोड़ी स्वतंत्रता प्रदान करता है."

पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाने के बाद खुद में भरोसा बनाए रखने और समर्थन के लिए सैमसन ने प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया था. वजह यह थी कि इससे पहले टॉप पर खेलते हुए उनकी श्रीलंका सीरीज सही नहीं गई थी. 

बांगड़ ने कहा, "शीर्ष क्रम में खेलते हुए संजू हालात को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करता. फील्डर सर्किल में होते हैं और वह छक्के जड़ने वाला खिलाड़ी है. वह आसानी से छक्के मार सकता है. अगर युवराज के बाद कोई बल्लेबाज नियमित रूप से इतनी आसानी से छक्के मार सकता है, तो वह संजू सैमसन हैं. ऐसे में उनकी आतिशी बल्लेबाजी देखने में भरपूर मजा आता है"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, England Vs India 2022, India Vs England 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com